हेल्थ

गॉलब्लैडर स्टोन का साइलेंट सिग्नल हो सकता है पेट दर्द, इस तरफ हो रहा दर्द तो भूलकर न करें अनदेखा, तुरंत कराएं चेकअप

Gallbladder Stone Signs And Symptoms In Hindi: अगर पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में बार-बार दर्द हो रहा है, तो यह गॉलब्लैडर स्टोन का शुरुआती संकेत हो सकता है। यह दर्द अक्सर फैटी खाना खाने के बाद या रात में होता है और पीठ या कंधे तक फैल सकता है। इसे हल्के में लेना खतरनाक है, तुरंत जांच कराएं।

Image

Gallbladder Stone Signs And Symptoms In Hindi

Gallbladder Stone Signs And Symptoms In Hindi: अक्सर लोग सोचते हैं कि पेट दर्द बस गैस, एसिडिटी या भारी खाना खाने की वजह से होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह गॉलब्लैडर स्टोन का भी संकेत हो सकता है? खासकर जब दर्द पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में हो और लंबे समय तक बना रहे, तो इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। गॉलब्लैडर स्टोन का दर्द कई बार अचानक आता है और फिर चला जाता है, लेकिन यह समस्या अंदर ही अंदर बढ़ती रहती है। समय रहते इसे पहचानना और इलाज कराना जरूरी है, वरना यह गंभीर परेशानी में बदल सकता है।

दाहिने ऊपरी पेट में दर्द

गॉलब्लैडर स्टोन का सबसे आम लक्षण है पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में तेज या दबाव जैसा दर्द। यह दर्द खाने के कुछ समय बाद शुरू हो सकता है, खासकर जब आपने तैलीय या मसालेदार भोजन खाया हो।

पीठ या कंधे तक फैलने वाला दर्द

यह दर्द कई बार सिर्फ पेट तक सीमित नहीं रहता। कुछ मामलों में यह पीठ के बीच वाले हिस्से या दाहिने कंधे तक भी पहुंच सकता है, जिससे मरीज को समझ ही नहीं आता कि असली परेशानी कहां है।

खाने के बाद असहजता और अपच

अगर हर बार खाना खाने के बाद आपको भारीपन, गैस, उल्टी या मितली महसूस हो रही है, तो यह भी गॉलब्लैडर स्टोन का संकेत हो सकता है। यह लक्षण तब ज्यादा आते हैं जब पथरी पित्त के प्रवाह को रोक देती है।

पीलिया के लक्षण

कुछ मामलों में त्वचा और आंखों का पीला पड़ना, पेशाब का गहरा रंग और मल का हल्का रंग भी देखने को मिलता है। यह तब होता है जब पथरी पित्त नली को पूरी तरह ब्लॉक कर देती है।

बुखार और ठंड लगना

अगर गॉलब्लैडर में पथरी के कारण इंफेक्शन हो जाए, तो बुखार, ठंड लगना और कमजोरी जैसे लक्षण भी साथ में आ सकते हैं। यह स्थिति बेहद गंभीर हो सकती है और तुरंत इलाज की मांग करती है।

गांठ बांध लें ये बात

पेट दर्द को हमेशा मामूली गैस या अपच मानकर नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। खासकर अगर दर्द बार-बार पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में हो, पीठ या कंधे तक फैल रहा हो, या पीलिया जैसे लक्षण दिख रहे हों, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें और जांच करवाएं। समय रहते कदम उठाना ही आगे की गंभीर समस्याओं से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article