बढ़ा हुआ वजन आपके लुक को खराब करने के साथ-साथ आपके शरीर में कई तरह की समस्याओं का भी कारण बनता है। यदि वजन एक बार बढ़ जाए तो इसे कम करना बेहद मुश्किल काम है, जिसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आपका नाश्ता ही आपके वेट लॉस का साथी बन सकता है। वजन घटाने का सफर शुरू करने के लिए एक बैलेंस और हेल्दी नाश्ता बेहद जरूरी है। हेल्दी नाश्ता आपके दिनभर को ऊर्जावान बनाए रखने में काफी मदद करता है। इसलिए आज जानिए 4 ऐसी चीजें जिन्हें नाश्ते में शामिल करके आप वेट लॉस जर्नी को और तेज कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
वेट लॉस के लिए नाश्ते में खाएं ये चीज
1. मूंग दाल का चीला
मूंग दाल का चीला का चीला नाश्ते का हेल्दी ऑप्शन है, जिससे आप अपने पेट को भरने के साथ-साथ पेट को कम भी कर सकते हैं। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर मूंग दाल आपके वजन को करने में मदद करती है और दिन भर ऊर्जावान बनाए रखती है।
2. ओट्स
यदि आप वेट लॉस के लिए ओट्स का सेवन करना चाहते हैं, तो आपको नमकीन ओट्स बनाकर खाना आपके लिए हेल्दी ऑप्शन है। फाइबर की भरपूर मात्रा ओट्स को हमारे वजन को कम करने के लिए कारगर बनाती है। ओट्स आपको लंबे समय तक तृप्त रखता है। आप ओट्स को और भी हेल्दी और टेस्टी बनाने के लिए इसमें फल, दही या मेवे मिलाकर इसे खा सकते हैं।
3. अंडे
प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स अंडे हमारे शरीर को ताकत देने के साथ-साथ वेट लॉस में काफी मदद करते हैं। आप नाश्ते में अंडे खाने के लिए इसका आमलेट बनाकर या इसे उबालकर खा सकते हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए आपको रोज कम से कम 4 अंडे खाने चाहिए।4. पनीर पराठा
पनीर का पराठा नाश्ते के लिए एक हेल्दी और पेट भरने वाला ऑप्शन है। इसके साथ आप एक कटोरी दही का भी सेवन कर सकते हैं। प्रोटीन से भरपूर यह परांठा आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि आपको परांठा तैयार करते समय मैदा का इस्तेमाल नहीं करना है। वहीं तेल का इस्तेमाल भी आपको सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
