जवान दिखना भला किसे पसंद नहीं है लेकिन इसके लिए काफी मेहनत भी करनी होती है। हमारी उम्र हर दिन घटती जाती है। जिसका असर कुछ कुछ समय के बाद हमारे शरीर पर भी देखने को मिलता है। 25 साल की उम्र में जो हमारी स्किन शाइन करती है वहीं 50 साल के बाद लटकना शुरु कर देती है। यदि आप चाहते हैं कि आपके शरीर पर कोई उम्र का असर न दिखे तो आपको हमारे बताए योगाभ्यास जरूर शुरु कर देने चाहिए।
यदि आप हमारे बताए इन योगासनों को रोजाना कर लेते हैं, तो इससे आप कई तरह की बीमारियों से बचाव कर सकते हैं और यह एंटी एजिंग की तरह भी काम करते हैं।
शरीर को लचीला और मजबूत बनाने के लिए सूर्य नमस्कार एक कारगर योगाभ्यास है। यह आपके शरीर पर आने वाले उम्र के प्रभाव को काफी कम कर देता है।
रीढ़ को मजबूत करने और इसे फ्लेक्सिबल बनाने के लिए भुजंगासन एक कारगर योगासन है। इसका आपको रोजाना 5 मिनट अभ्यास करना चाहिए।
कपालभाति प्राणायाम आपके शरीर पर दिखने वाले उम्र के प्रभाव को कम करने में रामबाण है। यह आपके चेहरे की चमक को बरकरार बनाए रखता है।
शीर्षासन यानी हैड पोज सबसे शानदार एंटी एजिंग पोज है। इसका अभ्यास करने से आपको उम्र का असर छू भी नहीं पाता है।
यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर है, इसे एक्सपर्ट की राय का विकल्प नहीं बनाया जा सकता है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले एक बार एक्सपर्ट की राय लेना जरूरी है।