हेल्थ

World Pulses Day 2024: भारतीय खानपान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं ये 5 दालें, एक्सपर्ट से जानें इन्हें खाने सेहत को मिलने वाले फायदे

Benefits Of Eating Pulses In Hindi: नियमित दाल का सेवन तो हम में से ज्यादातर लोग करते हैं, लेकिन इन्हें खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं बहुत कम लोग ही जानते हैं। इस लेख में एक्सपर्ट से जानें सबसे ज्यादा खाई जाने वाली दालें और उनके फायदे।

Image

Benefits Of Pulses In Hindi

Photo : Shutterstock.com

Benefits Of Eating Pulses In Hindi: दालें भारतीय किचन का एक अहम हिस्सा हैं। हम सभी अपने दैनिक खानपान में दाल जरूर शामिल करते हैं। विभिन्न किस्म की दालें और इनका स्वाद, सभी को बहुत ही पसंद आता है। आपको बता दें कि दालें न सिर्फ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि सेहत के लिए बहुत लाभकारी भी होती हैं। यही कारण है कि डॉक्टर, हेल्थ और फिटनेस एक्सपर्ट्स भी दालों को डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह देते हैं। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि सेहतमंद रहने के लिए कौन-कौन सी दालों का सेवन जरूर करना चाहिए। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें, तो हमें अपनी डाइट में सभी दालें शामिल करनी चाहिए। लेकिन कुछ ऐसी दालें हैं जो ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं और भारतीय घरों में सबसे अधिक बनाई व खाई जाती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी 5 दालों के बारे में बता रहे हैं, जो भारतीय घरों का एक अहम हिस्सा हैं, साथ ही इन्हें खाने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

भारतीय घरों में सबसे ज्यादा खाई जाती हैं ये दालें

1. मूंग दाल (Mung Bean)

हम में से ज्यादातर लोग खिचड़ी में इस दाल का प्रयोग करते हैं। वहीं फिटनेस फ्रीक्स इन्हें स्प्राउट्स के रूप में भी खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा, पीली मूंग से बनी करी भी लोगों को बहुत पसंद आती है।

2. तूर या अरहर की दाल (Toor Dal)

इस दाल का प्रयोग सिर्फ करी के लिए ही नहीं, बल्कि कई अन्य पकवान बनाने के लिए भी किया जाता है। गुजराती और दक्षिण भारतीय इस दाल से कई पकवान बनाते हैं। इसलिए इसका अलग-अलग तरह से सेवन किया जाता है।

3. उड़द (Urad)

दाल मखनी ज्यादातर लोगों के पसंदीदा डिश में से एक है, जो उड़द दाल से ही बनाई जाती है। इसके अलावा, उड़द का प्रयोग पापड़, इडली और डोसा आदि बनाने के लिए भी खूब किया जाता है।

4. मसूर (Masoor)

यह नारंगी और हल्का लाल रंग की दाल चावलों के साथ खूब खाई जाती है। हालांकि, एक मसूर दाल गहरे भूरे रंग की भी होती है। यह दाल उत्तर भारत में सबसे अधिक खाई जाती है। करी और सूप के रूप में इसका खूब सेवन किया जाता है।

5. राजमा (Rajma)

राजमा की कई किस्में भारत में पाई जाती हैं। यह विभिन्न आकार और रंग वाली दाल है। इसे लोग सब्जी के रूप में, भिगोकर या उबालकर, साथ ही सलाद के रूप में खाना काफी पसंद करते हैं। राजमा-चावल भी लोगों को खाना बहुत पसंद होता है।

सेहत के लिए दाल खाने के फायदे- Benefits Of Pulses In Hindi

डायटीशियन गरिमा के अनुसार, सभी दालों को खाने के अपने अलग फायदे हैं। हालांकि, सभी में काफी हद तक समान पोषण ही देखने को मिलता है। पोषण के लिहाज से देखें तो आपको सभी दालों को खाने से कई फायदे मिल सकते हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के सभी दालों में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन बी और कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं। अगर आप दालों को अपनी डाइट शामिल करते हैं, तो इससे सेहत को कई फायदे मिलेंगे जैसे,

  • हड्डियां व मांसपेशियां मजबूत होती हैं
  • वजन घटाने व बढ़ाने दोनों में मदद मिलती है
  • कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी और शुगर को कंट्रोल रहता है
  • हृदय रोगों का खतरा कम होता है और दिल स्वस्थ रहता है
  • पेट संबंधी समस्याएं परेशान नहीं करती हैं
  • मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।
  • कई गंभीर रोगों से बचाव में मदद मिलती है।
  • शरीर को एनर्जी मिलती है।
  • शरीर में खून की कमी नहीं होती है।
  • हार्मोन्स का संतुलन बना रहता है।
  • रात में नींद जल्दी आ जाती है।

अगर आप भी अपने संपूर्ण स्वास्थ्य को दुरुस्त रखना चाहते हैं, तो आज से ही दालों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

हेल्थ के लिए डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article