हेल्थ

सिर्फ वेट लॉस ही नहीं बेजान त्वचा को भी ग्लोइंग बनाती है ये चाय, मोटे लोगों के लिए साबित होगी वरदान

Tea for Weight Loss: वेट लॉस के लिए दुनिया भर ग्रीन टी का इस्तेमाल भरपूर मात्रा में किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एंटीऑक्सीडेंट और एंटी एजिंग गुणों से भरपूर ग्रीन टी आपकी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

tea for weight loss and glowing skin

Drink For Weight Loss And Glowing Skin: लगातार खराब होता खानपान और बिगड़ती दिनचर्या ये दोनों मिलकर सेहत के लिए सभी तरह की समस्याओं की पहला कारण बनते जा रहे हैं। इसमें तेजी से बढ़ता मोटापा भी काफी बड़ी समस्या साबित हो रहा है। लेकिन खानपान और लाइफस्टाइल का असर आपकी त्वचा पर भी देखने को मिलता है। जिसके कारण कम उम्र में ही लोगों के चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइंस दिखने लग जाते हैं। यदि आप भी मोटापा के साथ-साथ चेहरे की झुर्रियों से परेशान हैं, और इसका कोई परमानेंट इलाज तलाश रहे हैं, तो आपको ग्रीन टी का सेवन रोजाना करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

ग्रीन-टी पीने के फायदे - Benefits Of Drink Green Tea

वेट लॉस में कारगर - Green Tea for Weight Loss

वेट लॉस के लिए ग्रीन टी का सेवन काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल्स आपके शरीर की सफाई करने का काम करते हैं। जिससे आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। मेटाबॉलिज्म हाई होने पर आपको कैलोरी बर्न करने में काफी मदद मिलती है।

स्किन प्रॉब्लम का समाधान - Green Tea for Glowing Skin

ग्रीन-टी का सेवन करने से आपको त्वचा संबंधी कई तरह की समस्याओं से आसानी से निजात मिलती है। ग्रीन टी पीने से आपकी मुंहासे की समस्या दूर होती है, और हार्मोन संतुलन में रहते हैं। इसके अलावा ग्रीन में मौजूद एंटी एजिंग गुण आपकी बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने का काम करती है।

कैसे बनाएं ग्रीन टी - How to Make Green Tea In Hindi

  • इसे तैयार करने के लिए आप पैन में 1 कप पानी गर्म करने के लिए रखें।
  • इसके बाद इसमें 1-2 चम्मच ग्रीन टी की पत्तियों को डाल दें।
  • 1-2 मिनट तक अच्छे से उबलने के बाद इसे छान लें।
  • अब इस ड्रिंक में 1 चम्मच शहद और थोड़ा सा नींबू भी मिला सकते हैं।
  • इस तरह आपकी ग्रीन टी तैयार है, जिसे आप ठंडा कर पी सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article