बॉलीवुड

24 तारीख को इस समय आएगा Ramayana का ट्रेलर

Ramayana Trailer Update: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म रामायण को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने 24 जुलाई को ट्रेलर रिलीज का समय तय कर दिया है।

Image

रामायण के ट्रेलर को लेकर आया अपडेट (pic credit-ramayana movie)

Ramayana Trailer Update: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में नई दिल्ली के भारत मंडपम में निर्देशक नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म रामायण का भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था। अब फिल्म 'रामायण' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि 24 तारीख को इस फिल्म का ट्रेलर इतने बजे रिलीज होगा। आइए जानते है इस रिपोर्ट पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ramayana Teaser: 'मर्यादा पुरुषोत्तम राम' लगे रणबीर कपूर, मेकर्स ने रिलीज किया धांसू टीजर)

रामायण के ट्रेलर को लेकर आया अपडेट

रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निर्देशक नितेश तिवारी की इस मेगा बजट फिल्म का ट्रेलर सबसे पहले सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में दिखाया जाएगा। इसके लिए रणबीर कपूर, यश, नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा सैन डिएगो पहुंचेंगे। वहां ये सभी फिल्म, इसके किरदारों और इसकी भव्य सोच पर चर्चा करेंगे। मेकर्स पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि 'रामायण' का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होगा। ताजा जानकारी के मुताबिक, कॉमिक-कॉन में ट्रेलर भारतीय समय के अनुसार सुबह 3:15 बजे से 4:15 बजे के बीच दिखाया जाएगा। वहीं, पहले PVR Cinemas की वेबसाइट पर ट्रेलर रिलीज का समय सुबह 10 बजे बताया गया था। हालांकि, फिल्म की टीम ने पुष्टि की है कि ट्रेलर 24 जुलाई को सुबह 8 बजे दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा।

'रामायण' में नजर आएंगे ये स्टार्स

बताते चलें कि फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। यश इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। इसके अलावा सनी देओल भगवान हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, लारा दत्ता कैकेयी, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, काजल अग्रवाल मंदोदरी, अरुण गोविल राजा दशरथ, विवेक ओबेरॉय विद्युतजिह्वा, कुणाल कपूर भगवान इंद्र और आदिनाथ कोठारे भरत की भूमिका निभाएंगे। वहीं, अनुपम खेर जटायु को अपनी आवाज देंगे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article