हेल्थ

Happy Holi Tips: होली पर नकली रंग त्वचा और बालों को नहीं, सेहत को भी पहुंचाते हैं गंभीर नुकसान

Holi Colours Side Effects In Hindi: गलत और नकली रंगों की वजह से होली की खुशी और एक्साइटमेंट सभी धरी रह जाती है। यह आपकी सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं। होली पर हानिकारक, नकली और केमिकल युक्त रंगों से आपकी सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

Image

Harmful Effects Of Holi Colours

Holi Colours Side Effects In Hindi: होली के त्योहार पर जब तक सभी को गुलाल न लगा दें, तब तक होली अधूरी सी लगती है। रंगों का यह त्योहार साल में बस एक बार आता है। इस दिन हम सभी रंग-बिरंगे बनकर घूमते हैं। लेकिन होली के दिन अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। क्योंकि इस दिन मिलने वाले ज्यादातर रंगों में हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो न सिर्फ हमारी त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि इनकी वजह से सेहत को कई अन्य नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि मिलावट वाले रंगों का प्रयोग करने से बचना चाहिए। गलत और नकली रंगों की वजह से होली की खुशी और एक्साइटमेंट सभी धरी रह जाती है। यह आपकी सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं। होली पर हानिकारक, नकली और केमिकल युक्त रंगों से आपकी सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

होली पर नकली केमिकल वाले रंगों से सेहत पर क्या असर पड़ता है?- Harmful Effects Of Holi Colours In Hindi

आपको बता दें कि बाजार से जो गुलाल, स्प्रे और पक्के रंग खरीदते हैं, उनमें कई हानिकारक केमिकल्स मिलाए जाते हैं। इनका सबसे पहले असर आपकी त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचता है। इसकी वजह से आपके बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। वहीं त्वचा की बात करें, तो इसकी वजह से त्वचा में एलर्जी, घाव, सूजन, जलन और लालिमा जैसी स्थतियां देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा भी यह आपकी सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं जैसे

फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है: जब आप केमिकल वाले रंगों के बीच सांस लेते हैं, तो इससे आपको सांस लेने में परेशानी होती है।

आंखों से जुड़ी समस्याएं: अगर गलती से यह हानिकारक रंग आपकी आँखों में चलते जाते हैं, तो इनकी वजह से आंखों में गंभीर जलन हो सकती है। यह आपकी आंखों में सूजन और लालिमा का कारण भी बन सकते हैं।

किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं: होली के रंगों में कुछ हानिकारक कण होते हैं जैसे लेड ऑक्साइड। जब आप इनके संपर्क में आते हैं, यह सांस के माध्यम से आपके शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। यह हमारी किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इसलिए स्वस्थ और सुरक्षित होली खेलने के लिए आपको अच्छी क्वालिटी के रंग खरीदने की जरूरत है। केमिकल वाले रंगों से ज्यादा से ज्यादा बचने की कोशिश करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article