दुनिया

चमत्कार या कुदरत का करिश्मा! तेज सैलाब के बीच घर में फंसा रहा पूरा परिवार; नेपाल बाढ़ का खौफनाक VIDEO आया सामने

Nepal Flash Flood: नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड से तबाही के बीच एक हरे रंग के मकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तेज बहाव और मलबे से घिरे होने के बावजूद मकान मजबूती से खड़ा रहा और उसमें मौजूद परिवार के सुरक्षित होने की खबर सामने आई। इस भयावह आपदा में अब तक 675 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और राहत-बचाव अभियान जारी है।

Image

चारों तरफ तबाही, तेज बहाव में भी नहीं हिला हरा मकान; परिवार बचा तो सामने आया खौफनाक VIDEO।

Nepal Flash Flood: नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने पूरी दुनिया को झकझोर कर दिया है। फ्लैश फ्लड से जुड़ी कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ऐसे ही एक वीडियो वायरल हो रही है, जहां एक हरे रंग का मकान, तेज बहाव की चपेट में आ गया। चारों तरफ मलबे और तेज रफ्तार पानी से घिरे होने के बावजूद यह घर अपनी जगह मजबूती से खड़ा रहा। राहत की बात यह है कि घर के अंदर फंसे परिवार पूरी तरह सुरक्षित है।

तेज सैलाब के बीच नहीं हिला घर

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हरे रंग का यह मकान तेज और गंदे पानी से चारों तरफ घिरा दिखाई देता है। बाढ़ का बहाव इतना शक्तिशाली था कि आसपास मौजूद कई ढांचे और इमारतें इसकी चपेट में आ गईं। मलबा पानी के साथ बहता दिखाई दे रहा था, लेकिन यह मकान लगातार खड़ा रहा। वीडियो सामने आने के बाद लोगों का ध्यान सबसे पहले इस बात पर गया कि मकान के अंदर मौजूद परिवार सुरक्षित है या नहीं। भयावह तस्वीरों के बीच सोशल मीडिया पर लोग परिवार की सलामती के लिए दुआ करते नजर आए।

अब तक 675 लोगों की मौत की पुष्टि

पहले वीडियो में घर के आसपास की भयावह स्थिति देखकर परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। इसके बाद सामने आए एक अन्य वीडियो में परिवार के सुरक्षित होने की जानकारी मिली। इस खबर के सामने आते ही लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। अब तक 675 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 275 से अधिक भारतीय लापता हैं। 108 भारतीयों को बचाया जा चुका है और चीन में मौजूद करीब 900 भारतीय सुरक्षित हैं। भारत ने राहत सामग्री, बचाव दल और पुल निर्माण का सामान नेपाल भेजा है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article