BSEB 10th 12th Registration Form 2026 Extended: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी (BSEB 10th 12th Registration Form 2026) खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) की वार्षिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब संबंधित स्कूल 16 सितंबर 2026 तक छात्रों का पंजीकरण कर सकते हैं। कक्षा 12वीं आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। वहीं 10वीं के स्टूडेंट exam.biharboardonline.org पर जाकर ऑनलाइन अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां डमी सुधार का भी मौका अभ्यर्थियों को दिया गया है।
BSEB 10th 12th Registration Form 2026: आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तारीख
- आवेदन की शुरुआत की शुरुआत - 18 अगस्त 2026
- रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि - 16 सितंबर 2026
- डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड व करेक्शन - 16 सितंबर 2026
- हस्ताक्षरित घोषणा पत्र अपलोड करने की लास्ट डेट - 16 सितंबर 2026
BSEB Bihar Board 10th 12th Registration Form 2026: स्कूल ऐसे भर सकेंगे फॉर्म
- intermediate.biharboardonline.com, exam.biharboardonline.org पर जाएं।
- यहां Click Here for Registration 2025-27" लिंक पर क्लिक करें।
- अब संस्थान के User ID और Password का उपयोग कर लॉगिन करें।
- अब विद्यार्थियों की जानकारी, फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- सफल भुगतान होने के बाद ऑनलाइन आवेदन की रसीद डाउनलोड कर लें।
स्कूल फॉर्म भरने के पश्चात् घोषणा पत्र अनिवार्य रूप से अपलोड करें। जिनका घोषणा पत्र अपलोड नहीं किया जायेगा उनका पंजीयन फॉर्म सबमिट नहीं माना जायेगा।
