Ginger Benefits in Winter: हर भारतीय किचन में मिलने वाला अदरक (Ginger) किसी जादुई चीज से कम नहीं है। खासतौर से सर्दियों के मौसम में ये किसी रामबाण से कम नहीं है। दरअसल अदरक (Adrak) में शक्तिशाली चिकित्सीय गुण होते हैं और इसलिए ठंड के मौसम में अदरक लोग ज्यादा खाते हैं। आप अदरक का सेवन कई प्रकार से कर सकते हैं। आप अदरक को कच्चा खाने के साथ ही, अदरक की चाय, दाल या सब्जी में डाल सकते हैं। अदरक खाने से आप कई तरह की बीमारियों से भी दूर रहेंगे। आज इसी को लेकर हम आपको बताएंगे कि अदरक खाने से आप किन-किन बीमारियों (Ginger Benefits in Winter) से दूर रहेंगे।
अदरक के सेवन से दूर रहती हैं ये बीमारियां (Ginger Benefits in Winter)
सर्दी-खांसी में है रामबाण
ठंड के मौसम में सर्दी-खांसी एक आम समस्या है। ऐसे में आप अदरक की चाय पीकर सर्दी-खांसी को भगा सकते हैं। ठंड में अदरक के सेवन से शरीर गर्म भी रहता है।
कब्ज की समस्या होती है दूर
अपच, गैस आदि से राहत पाने के लिए अदरक को काफी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही अदरक फूड पॉइजनिंग के लक्षणों को भी कम करता है।
शरीर की इम्यूनिटी होती है मजबूत
अदरक में एंटी वायरल, एंटी फंगल और एंटी टॉक्सिक गुण होते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बना रहे तो आपको अदरक का सेवन जरूर करना चाहिए।
डायबिटीज में है फायदेमंद
डायबिटीज मरीजों के लिए अदरक काफी फायदेमंद मानी जाती है। दरअसल अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज मरीजों के लिए मददगार है। साथ ही अदरक खाने से ब्लड शुगर लेवल भी कम हो जाता है।
वजन बढ़ाने में है फायदेमंद
अगर आप शरीर से दुबले-पतले हैं तो आपको अदरक के रस में शहद को मिलाकर पीना चाहिए। इसे पीने से आपकी भूख बढ़ेगी, जिससे आप अपना वजन बढ़ा सकेंगे।
