पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर बिना कारण सुर्खियों में बने रहने के लिए जाने जाते हैं। वह हर मुद्दे पर बिना हिचके अपनी राय रखने से हिचकते नहीं हैं। लेकिन कभी-कभी उनका यह दांव उल्टा पड़ जाता है। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ जब संजय मांजरेकर दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में पोस्ट डालकर ट्रोल हो गए। दरअसल देश की राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। लेकिन संजय मांजरेकर इसका समर्थन कर ट्रोल हो गए।
समर्थन में पोस्ट कर फंसे मांजरेकर
संजय मांजरेकर ने इस विरोध प्रदर्शन के समर्थन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा 'शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन एक लोकतांत्रिक गतिविधि है। मैंने आखिरी बार यही सुना था कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। मांजरेकर का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया। इसको लेकर फैंस ने उन्हें पूरी तरह लताड़ लगाई। एक फैंस ने उन्हें लेफ्टिस्ट तक कह दिया। इतना ही नहीं एक यूजर ने लिखा कि जल्द ही तुम्हें कॉमेंट्री पैनल से निकाला जाएगा। यह पहली बार नहीं है जब मांजरेकर ने इस तरह का पोस्ट किया है। वह टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर भी मुखर होकर अपनी राय रखते रहते हैं। इसी आदत की वजह से उनका रवींद्र जडेजा से भी विवाद हो गया था।
सफल नहीं रहा विरोध प्रदर्शन
दिल्ली में सीजेपी का यह प्रदर्शन सफल नहीं रहा। सरकार ने अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेते इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। राजधानी दिल्ली तक पहुंचने वाले तमाम रास्तों पर बैरिकेटिंग की गई थी। इतना ही नहीं यह प्रदर्शन शुरू हो पाता, इससे पहले ही पुलिस ने CJP (Cockroach Janata Party) के प्रमुख कार्यकर्ताओं-अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke), सौरव दास (Saurabh Das) और आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka) को दिल्ली एयरपोर्ट से ही हिरासत में ले लिया था।
