हेल्थ

Home Remedies For Pain Relief: दर्द से राहत के लिए ये हैं रामबाण घरेलू उपाय, जल्द दिखने लगता है असर

Home Remedies For Pain Relief: आज के दौर में इंसान कई बीमारियों से घिरने के साथ ही शरीर के कई दर्द से जूझ रहा है। आज इसी को लेकर हम आपको बताएंगे कि दर्द होने पर कौन सा घरेलू उपचार का इस्तेमाल करना चाहिए।

Image

Home Remedies For Pain Relief: दर्द से राहत के लिए घरेलू उपचार।

Photo : iStock

Home Remedies For Pain Relief: आज के इस बदलते लाइफस्टाइल (Lifestyle) और खराब खानपान के चलते लोग कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। साथ ही लोग अलग-अलग दर्द (Pain) से भी जूझते हैं। शरीर के किसी भी हिस्से में होने वाले दर्द से पूरे शरीर को नुकसान उठाना पड़ता है। दर्द के दौरान लोग जहां कमजोर हो जाते हैं, तो कभी-कभी वह काफी चिढ़चिढ़े भी हो जाते हैं। कुछ दर्द में तो दवाएं भी असर नहीं करती हैं, अगर करती भी हैं तो काफी समय बाद। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपचार (Home Remedies For Pain Relief) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप अपने दर्द से राहत पा सकेंगे।

दर्द से राहत के लिए ये हैं घरेलू उपचार (Home Remedies For Pain Relief)

लौंग

दांत के दर्द में लौंग एक रामबाण इलाज है। साथ ही लौंग गले में दर्द, गले की खराश, मन खराब होना, मितली आना और पेट दर्द में भी काफी ज्यादा कारगर है।

हल्दी वाला दूध

थकान या फिर दर्द से टूटते शरीर के लिए हल्दी वाला दूध काफी ज्यादा फायदेमंद है। पेन किलर लेने के बजाए इसे पीने के थोड़ी देर आराम से आप एकदम फ्रेश फील करेंगे और शरीर का दर्द और थकान गायब हो जाएगी।

अदरक

बदन दर्द में अदरक का सेवन करना भी एक बढ़िया ऑप्शन है। दरअसल अदरक में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स कई तरह के दर्द दूर करते हैं। आप अदरक को कच्चा भी खा सकते हैं।

सरसों का तेल

पैर दर्द की समस्या में सरसों का तेल भी काफी फायदेमंद है। सरसों के तेल से मालिश करने से काफी आराम मिलता है और ये काफी कारगर घरेलू उपाय है।

अरंडी का तेल

पैरों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अरंडी का तेल काफी फायदेमंद साबित होता है। रोज रात को सोने से पहले अरंडी के तेल से पैरों की मालिश करने से पैरों के दर्द में काफी आराम मिलता है।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजम... और देखें

End of Article