एजुकेशन

National Scholarship Portal 2026 के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी दिशा-निर्देश

National Scholarship Portal 2026: राष्ट्रीय स्कॉलरशिप पोर्टल द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है, उनके पास केवल 21 दिन का समय बाकी रह गया है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।

Image

National Scholarship Portal 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

National Scholarship Portal 2026: राष्ट्रीय स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए अपने द्वार खोल दिए हैं। इसके तहत देश के योग्य छात्र-छात्राएं विभिन्न नई स्कॉलरशिप योजनाओं के लिए आवेदन करने के साथ-साथ अपने पुराने और मौजूदा एप्लीकेशन को ऑनलाइन रिन्यू (Renew) भी करवा सकते हैं। इस पोर्टल पर कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्तर के विद्यार्थियों के लिए पीएम-यूएसपी सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप (CSSS) तथा जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के छात्रों के लिए विशेष पीएम-यूएसपी स्कॉलरशिप योजनाएं उपलब्ध हैं। जो छात्र इन छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, वे अंतिम तिथि यानी 31 अक्टूबर 2026 से पहले अपना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन करने से पहले प्रत्येक आवेदक के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है।

NSP Scholarship 2026-27 महत्वपूर्ण तिथियां

पोर्टल पर मेरिट-बेस्ड और अन्य योजनाओं के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। छात्रों और संस्थानों के लिए तय की गई मुख्य तिथियां इस प्रकार हैं -

पोर्टल खुलने की तारीख1 जून 2026
छात्रों के एप्लीकेशन की अंतिम तिथि31 अक्टूबर 2026
इंस्टिट्यूट वेरिफिकेशन की डेडलाइन15 नवंबर 2026
L2 वेरिफिकेशन की डेडलाइन30 नवंबर 2026
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CBSE Board Exam 2027: स्कूलों को 21 अक्टूबर तक जमा करनी होगी LOC, जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी निर्देश

कौन कर सकता है आवेदन और क्या हैं नियम?

- कॉलेज, यूनिवर्सिटी और उच्च शिक्षण संस्थानों में नियमित रूप से पढ़ाई करने वाले योग्य छात्र इन योजनाओं के लिए पात्र है।

- शैक्षणिक वर्ष 2026-27 से नया नियम लागू किया गया है, जिसके तहत छात्र किसी एक मेरिट-बेस्ड स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

- एक या एक से अधिक वेलफेयर-बेस्ड स्कॉलरशिप स्कीम के लिए भी अप्लाई करने के पात्र हैं, बशर्ते वे संबंधित योजना की सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हों।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया

एनएसपी पोर्टल पर आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों और प्रक्रियाओं का होना आवश्यक है -

वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR)- पोर्टल पर हर स्कॉलरशिप एप्लीकेशन से पहले OTR करना जरूरी है, जिससे एक यूनिक नंबर मिलता है जो छात्र के पूरे एकेडमिक करियर के दौरान वैलिड रहता है। छात्र पहचान के सत्यापन के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।

शैक्षणिक दस्तावेज - पिछली उत्तीर्ण परीक्षा की मार्कशीट (जैसे 12वीं या ग्रेजुएशन की अंकसूची)।

अन्य प्रमाण पत्र - वैध बैंक खाता विवरण (जो आधार से सीडेड हो), आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और बोनाफाइड स्टूडेंट सर्टिफिकेट।

विशेष निर्देश (दिव्यांग छात्र) - दिव्यांग छात्रों को एनएसपी पर आवेदन करने से पहले UDID पोर्टल पर लॉग इन करना होगा और अपनी UDID डिटेल्स शेयर करने के लिए सहमति देनी होगी।

सुविधा और सहायता

यदि छात्रों को ऑनलाइन फॉर्म भरने में कोई कठिनाई आती है, तो वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSCs) की मदद ले सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरने की सर्विस के एवज में कुल 30 रुपये का शुल्क देना होगा। छात्र सीएससी लोकेटर वेबसाइट के जरिए अपने सबसे पास के सेंटर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही फेस ऑथेंटिकेशन के दौरान यदि कोई एरर आता है, तो छात्रों को UIDAI आधार फेस RD ऐप को अपडेट करना चाहिए। यदि बायोमेट्रिक लॉक होने के कारण ऑथेंटिकेशन विफल होता है, तो एमआधार (mAadhaar) ऐप या माई आधार पोर्टल पर जाकर बायोमेट्रिक को पहले अनलॉक करना अनिवार्य है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article