दिल, दिमाग और स्किन के लिए वरदान है ये जूस, थकान होती है दूर एनर्जी रहती है भरपूर
- Authored by: प्रभात शर्मा
- Updated Jan 30, 2026, 02:25 PM IST
Energy Boosting Drinks: आज हम आपको जिस सुपरफूड के बारे में बताने जा रहे हैं उसमें सभी जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। हम बात कर रहे हैं विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट और नाइट्रेट्स से भरपूर चुकंदर की जिसका जूस शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। यह सुपरफूड आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी12 का अच्छा स्रोत है।
स्किन के लिए वरदान है ये जूस
Benefits Of Beetroot Juice: शरीर के सभी अंगों को सेहतमंद रखना और उनकी कार्यक्षमता को बनाए रखने के लिए एक सुपरफूड है जिसका जूस आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आज हम आपको जिस सुपरफूड के बारे में बताने जा रहे हैं ये संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक होता है। हम बात कर रहे हैं चुंकदर की जिसमें वो सभी जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में खून बनाने के लिए आवश्यक होते हैं। यह सुपरफूड आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी12 का अच्छा स्रोत है। चुंकदर का जूस सर्दियों में खासा लाभकारी होता है। चुंकदर का जूस रोजाना पीने से क्या फायदा हो सकता है और इसका सेवन कैसे करें उसे यहां डिटेल में बताया गया है।
शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट: चुकंदर शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के साथ-साथ फ्लेवोनोइड्स और पॉली फेनोलिक यौगिक से भी भरपूर होता है। ये फ्री-रेडिकल्स से लड़ने और कई गंभीर रोगों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
चुकंदर का जूस: स्वस्थ शरीर के लिए बहुत आवश्यक है कि आप शरीर में खून की कमी ना होने दें। नियमित चुकंदर का जूस पीने से सेहत को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। अगर आप सुबह के समय चुकंदर का जूस बनाकर पिएंगे, तो इससे आपको जल्द खून की कमी दूर करने में मदद मिलेगी।
चुकंदर का जूस पीने के फायदे: एनर्जी शरीर में बनी रहे इसके लिए लोग तमाम तरह के उपाय करते हैं। लेकिन, सभी उपायों से हटकर इस बार आप सुबह की डाइट में चुंकदर के जूस को शामिल कर सकते हैं। सुबह के टाइम इसे पीने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है। शरीर के अंगों को सेहतमंद रखने में लाभकारी होता है। त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में भी जूस काफी उपयोगी साबित होता है।
शारीरिक दुर्बलता को करता है दूर: सुबह के समय रोज सिर्फ 1 कप चुकंदर का जूस पीने से बेहद फायदा होता है। हृदय स्वास्थ्य के लिए यह जूस लाभकारी है। शारीरिक दुर्बलता व कमजोरी को दूर करता है। बीपी और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है।
कब और कैसे पिएं: बता दें कि चुकंदर के जूस को सुबह खाली पेट या वर्कआउट से पहले लेना अच्छा माना जाता है। 1 छोटा गिलास 150 से 200 ml का पर्याप्त है। स्वाद और फायदे बढ़ाने के लिए इसमें गाजर, सेब या अदरक मिलाया जा सकता है।