Climbing Stairs: सीढ़ियां चढ़ना वैसे तो लोगों को बोझिल लगता है। आराम को देखते हुए और टाइम बचाने के चक्कर आज हर कोई लिफ्ट का इस्तेमाल करना पसंद करता है। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते कि सीढ़ियां चढ़ना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, जितना आप सीढ़ियां चढ़ते हैं, उतनी ही तेजी के साथ आपका वजन कम होता है। सीढ़ियां चढ़ना एक तरह की कार्डियो एक्सरसाइज होती है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर दिल को स्वस्थ रखने में भी असरदार होती है। तो चलिए जानते हैं सीढ़ियां चढ़ने के कुछ कमाल के फायदों के बारे में...
सीढ़ियां चढ़ने से तेजी से घटेगा वजन
जब आप सीढ़ियां चढ़ते हैं, तो इससे आपकी काफी कैलोरीज बर्न हो जाती है। इससे आपको तेजी से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसलिए आप रोज 5 मिनट सीढ़ियां चढ़ें और उतरें। इससे आपका बाहर निकला हुआ पेट भी अंदर हो जाएगा।
दिल के लिए है फायदेमंद
आपको जानकर थोड़ी हैरानी होगी, लेकिन सीढ़ियां चढ़ना दिल के लिए भी सेहतमंद होता है। दरअसल, सीढ़ियां चढ़ने से आपका ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छा हो सकता है, जिससे दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। ऐसे में डेली इस एक्सरसाइज को करने से आपका दिल स्वस्थ रहेगा।
मांसपेशियों मजबूत बनाएं
कार्डियो एक्सरसाइज यानी सीढ़ियां चढ़ने से मांसपेशियां भी मजबूत होती है। दरअसल, इससे पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और पूरा शरीर एक्टिव फील करता है। सीढ़ियां चढ़ने से पैर की मांसपेशियां, क्वाड्रिसेप्स, ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग को भी बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी है बेहतर
सीढ़ियां चढ़ने से न केवल वजन कम करने में मदद मिलती है, बल्कि तनाव भी दूर होता है। दरअसल, यह एक मूड-बूस्टिंग एनर्जी वाली एक्सरसाइज होती है, जो आपकी चिंता और तनाव को दूर कर मूड को फ्रेश करने में मददगार होती है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
