हेल्थ

भूलकर भी न फेकें संतरे के छिलके इसमें छुपा है सेहत का खजाना, जानिए इसके हेल्थ बेनिफिट्स

Health Benefits of Orange Peel : संतरा खाकर अक्सर हम छिलको को ऐसे ही फेंक देते हैं। आपने भी ये हमेशा कभी न कभी जरूर किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि संतरे के छिलकों में सेहत का खजाना छुपा है। जी हां आज हम आपको संतरे के छिलकों के हेल्थ बेनिफिट्स बताने जा रहे हैं।

Image

Health benefits of orange peel

Health Benefits of Orange Peel : संतरे का मीठा और रसीला स्वाद हर किसी को पसंद आता है, लेकिन खाने के बाद जो हिस्सा सबसे पहले कूड़ेदान में फेंका जाता है, वो है छिलका। जिस छिलके को आमतौर पर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, वो असल में आयुर्वेद और विज्ञान की नजर में सेहत का खजाना है। संतरे के छिलके में कई ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, संतरे के छिलके में विटामिन सी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। यह स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। अगर चेहरे पर दाग-धब्बे, मुंहासे या झाइयां हैं, तो संतरे के सूखे छिलकों का पाउडर बनाकर उसका फेसपैक लगाने से त्वचा निखर जाती है और दमकने लगती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

बेहतर हार्ट हेल्थ

संतरे के छिलके में पाए जाने वाले फ्लैवोनॉइड्स और एंटीऑक्सिडेंट्स हमारे दिल की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। ये शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। इससे दिल की धड़कनें ठीक रहती हैं और हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

शुगर लेवल कंट्रोल

अगर किसी को डायबिटीज है, तो संतरे के छिलके का सेवन उनके लिए भी मददगार हो सकता है। इसमें मौजूद नेचुरल तत्व ब्लड शुगर को संतुलित करने में मदद करते हैं।

बेहतर पाचन तंत्र

संतरे का छिलका पेट के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। यह पाचन तंत्र को सुधारता है और गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर करता है। अगर किसी का पेट बार-बार फूलता है या खाने के बाद भारीपन महसूस होता है, तो संतरे के छिलके की चाय बनाकर पीना एक अच्छा घरेलू इलाज हो सकता है। इसके लिए बस छिलकों को सुखाकर पानी में उबाल लें और थोड़ी सी शहद मिलाकर पी लें।

संतरे का छिलका मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी असरदार है। कुछ शोधों में पाया गया है कि संतरे की खुशबू डिप्रेशन और चिंता को दूर करने में सहायक होती है। कई लोग इसकी सुगंध को अपने घर या दफ्तर में फैलाते हैं ताकि वातावरण सुकून भरा बना रहे। वहीं, इसका पाउडर दांतों के लिए लाभकारी है। इसको दांतों पर हल्के से रगड़ने से दांत सफेद होते हैं और सांस की दुर्गंध दूर होती है।

इनपुट - आईएएनएस

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article