शहर

अम्बेडकरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: 35 मुकदमों में वांछित गाजीपुर का कुख्यात अपराधी वाहिद अंसारी ढेर, कोतवाल भी घायल

Wahid Ansari Killed: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर में शिवबाबा बैरियर पर चेकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में गाजीपुर का कुख्यात बदमाश वाहिद अंसारी ढेर हो गया है।

Image

अम्बेडकरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़: 35 मुकदमों में वांछित गाजीपुर का कुख्यात अपराधी वाहिद अंसारी ढेर, कोतवाल भी घायल

Ambedkar Nagar Police Encounter: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में अम्बेडकरनगर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक भीषण मुठभेड़ में गाजीपुर का कुख्यात अपराधी वाहिद अंसारी मारा गया है। इस मुठभेड़ में बदमाशों की गोली लगने से एक पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर एक अन्य बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

कैसे हुई मुठभेड़?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अम्बेडकरनगर पुलिस की टीम शिवबाबा बैरियर पर नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बदमाशों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में कोतवाल भूपेन्द्र सिंह के बाएं हाथ में गोली लग गई।

पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें कुख्यात बदमाश वाहिद अंसारी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश और कोतवाल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने वाहिद अंसारी को मृत घोषित कर दिया।

35 मुकदमे दर्ज थे, मौके से मिला हथियारों का जखीरा

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मारा गया बदमाश वाहिद अंसारी गाजीपुर का रहने वाला था और कुख्यात बिल्लू इंदोरिया गैंग का सक्रिय सदस्य था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, लूट और रंगदारी समेत 35 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल की तलाशी ली, जहां से अवैध हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद हुआ है:

-3 पिस्टल

-1 कार्बाइन

-7 तमंचे और भारी मात्रा में जिंदा व खोखा कारतूस।

फिलहाल घायल कोतवाल भूपेन्द्र सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस की कई टीमें मुठभेड़ के दौरान फरार हुए दूसरे बदमाश की तलाश में आसपास के इलाकों में सघन कॉम्बिंग अभियान चला रही हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article