हेल्थ

महाशिवरात्रि पर प्रसाद समझकर गलती से भी न पी लें ये ड्रिंक, सेहत को हो सकते हैं गंभीर नुकसान

महाशिवरात्रि का पावर पर्व आज देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसे मनाने के लिए लोग उपवास, पूजा, ध्यान, साधना आदि करते हैं। लेकिन कुछ लोग हैं जो इस दिन भांग पीने का शौक भी रखते हैं। यदि आप भी शिवरात्रि पर भांग पीने का प्लान कर रहे हैं, तो जान लें इसके साइड इफेक्ट...

Image

side effects of bhang

इस साल महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज यानी 26 फरवरी 2025 बुधवार को मनाया जा रहा है। इस पर्व का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। मान्यता है कि इस महादेव की पूजा अर्चना करना विशेष फलदायी साबित होता है। माना जाता हैं कि महाशिवरात्रि पर भक्तों द्वारा पूजा-व्रत करने से शंकर जी प्रसन्न होते हैं और उन्हें वरदान देते हैं। यही कारण है कि भक्त भी भोलेनाथ को मनाने की कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। पूजा नियमों के मुताबिक भक्त इस दिन भगवान शंकर को भांग, बेलपत्र और धतूरा चढ़ाते हैं। वहीं इस दिन कुछ लोग भांग को प्रसाद के रूप में में वितरित करते हैं। यदि आप भी इस बार भांग को प्रसाद के रूप में ग्रहण करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले इसके साइड इफेक्ट्स जान लीजिए। आइए जानते हैं भांग पीने के साइड इफेक्ट्स के बारे में...

दिमाग पर बुरा असर

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो भांग का सेवन करने से सबसे बुरा असर आपके दिमाग पर देखने को मिलता है। इससे आपका दिमाग की क्षमता कमजोर होती है, जिससे आपको चीजें भूलने की समस्या हो सकती है। हेल्थ स्टडी में ये बात साबित हुई है कि भांग का सेवन करने से अगले 7 दिन बाद भी आपको सूक्ष्म संज्ञानात्मक कमी महसूस हो सकती है। क्योंकि भांग आपके ब्रेन स्ट्रक्चर और फंक्शन को प्रभावित करता है।

चिंता और घबराहट

यदि आप पहली बार भांग का सेवन कर रहे हैं तो आपको और ज्यादा सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि पहली बार सेवन करने वाले व्यक्ति को इससे गंभीर चिंता या घबराहट की समस्या पैदा हो सकती है। इसके अलावा इससे चक्कर,उल्टी और मतली जैसा असहजता भी महसूस हो सकती हैं।

मेमोरी और विचार पर असर

भांग का सेवन ज्यादा मात्रा में करने से आपकी मेमोरी और विचारों पर काफी बुरा असर देखने को मिलता है। इससे आपरी याददाश्त तो कमजोर होती ही है इसके साथ ही इसका असर आपके विचारों पर भी देखने को मिलता है। भांग में मौजूद टेट्रा हाइड्रो कैनाबिनोल नाम का तत्व आपके विचारों में बदलाव ला सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article