Dangal Actress Suhani Bhatnagar Passes Away: दंगल फिल्म में आमिर खान की बेटी और छोटी बबीता का किरदार करने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर ने महज 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। असल में उन्होंने फिल्म में बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाया था। अब अचानक उनके निधन से फैंस सदमे हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो उनके निधन का कारण कुछ दवाओं का साइड इफेक्ट्स बताया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें एक ऐसी गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया। वे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी स्थिति के पीछे मृत्यु के पीछे मुख्य वजह जानने के लिए आगे पढ़ते रहें...
एक्सिडेंट के कारण हुआ था पैर में फ्रैक्चर
रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ महीनों पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके कारण उनके पैर में चोट आई थी। असल में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। वे काफी समय से इसका इलाज करा रहीं थी और इलाज के रूप में कुछ दवाएं ले रहीं थी। लेकिन दवाओं लेने की वजह से कुछ ऐसे साइड इफेक्ट्स हुए, जिनकी वजह से उनके शरीर में पानी भरने लगा, जो उनके निधन का कारण बना। इलाज के लिए वे दिल्ली के एम्स अस्पताल में ICU में भर्ती थीं, जहां उन्होंने 16 फरवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया।
शरीर में पानी भरने से क्या-क्या नुकसान होते हैं- Side Effects Of Fluid Accumulation In Body
शरीर में तरल या पानी जमा होना एडिमा जैसी मेडिकल कंडीशन के कारण हो सकता है। यह एक गंभीर स्थिति है, जो स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। इस स्थिति में बॉडी के टिशु में बहुत अधिक पानी जमा होने लगता है। इसके कारण कई समस्याएं देखने को मिल सकती हैं जैसे, कंजेस्टिव हार्ट फेलियर, नसों का ठीक से काम न कर आदि। जब शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगते हैं, तो इसके कारण त्वचा के ठीक नीचे, पैरों या भुजाओं में टिशू में सूजन होने लगती है। अगर कोई व्यक्ति इस तरह की समस्या नोटिस करता है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
