भोजपुरी

भोजपुरी इंडस्ट्री में बवाल, Kajal Raghwani संग लड़ाई के बाद Amrapali Dubey बोलीं, 'दूसरों पर लांछन लगाने...'

Amrapali Dubey vs Kajal Raghwani: रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के बीच कांटे की टक्कर देखने के लिए मिली। दोनों की लड़ाई अब सोशल मीडिया पर आ गई है।

Image

Amrapali Dubay-kajal raghwani (photo credit- instagram)

Amrapali Dubey vs Kajal Raghwani: भोजपुरी इंडस्ट्री का नया रियलिटी शो भोजपुरी बवाल शुरू हो गया है। इस शो का एक प्रोमो सामने आया था, जिससे खुलासा हुआ कि इस शो में पवन सिंह, काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल, तेज प्रताप यादव जैसे तमाम स्टार्स नजर आएंगे। पहले प्रोमो में ही काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और आम्रपाली दुबे के बीच गंदी लड़ाई हुई। वहीं, अब शो के शुरू होते ही काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के बीच 36 का आंकड़ा दिखा है। दोनों की लड़ाई अब सोशल मीडिया पर पहुंच गई है। काजल राघवानी ने एक पोस्ट कर आम्रपाली को टारगेट किया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद Shweta Tiwari ने अभिजीत दीपके से पूछा तीखा सवाल, अब पंजाब में होगा हंगामा?

    आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी की लड़ाई हुई

    भोजपुरी बवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें काजल राघवानी आम्रपाली दुबे से पंगा लेती हैं। वीडियो की शुरुआत में काजल राघवानी की तारीफ पवन सिंह करते हैं और कहते हैं कि सुपरस्टार एक्ट्रेस काजल राघवानी। कितनी सुंदर लगती हैं आप। ये सुनकर काजल खुश हो जाती हैं और बोल पड़ती हैं कि आम्रपाली दुबे जी आप मुझसे अनसिक्योर रहती हैं। इस पर आम्रपाली दुबे काजल राघवानी को करेक्ट कर देती हैं और बोलती हैं कि अनसिक्योर नहीं इनसिक्योर होता है। इसके बाद आम्रपाली कहती हैं कि हर अवॉर्ड शो में मुझे कहा जाता है कि ये काजल का है। इसके बाद भी दोनों के बीच बहस जारी रहती है। 'समाज में ये अच्छा नहीं..'Hina Khan-रूबीना दिलैक का आमिर खान की तीसरी शादी पर दी राय, उठाए कई सवाल

      काजल ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

      हालांकि, काजल राघवानी का आम्रपाली दुबे का अंग्रेजी ठीक करने वाला तरीका सही नहीं लगा, जिसके बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है। काजल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने गूगल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस स्क्रीनशॉट में गूगल पर जाकर इनसिक्योर का हिंदी में अनुवाद किया गया है, जिस पर असुरक्षित लिखा आया है। इसके पोस्ट के साथ काजल ने लिखा, 'मुझे करेक्ट मत करो। जाओ पहले गूगल को करो। उसके बाद आपका वेलकम है।' इसके बाद एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'सीखने के लिए पूरी जिंदगी पड़ी है, जरूरी सीखूंगी। डियर ऑडियंस... वाह क्या बात है जियोहॉटस्टार और गूगल भी नहीं जानता है, तो गूगल को शिकायत करो। मैं भी शिकायत करूं कि क्यों लिखा है अनसिक्योर को असुरक्षित।'

      आम्रपाली दुबे का जवाब

      आम्रपाली दुबे भी शांत नहीं रहीं। उन्होंने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें इनसिक्योर और अनसिक्योर का मतलब बताया और लिखा, 'दूसरों पर लांछन लगाते समय और दूसरों पर आरोप लगाते समय ये जरूर देख लें कि आपके संदर्भ के अनुसार आप सही व्याकरण का इस्तेमाल कर रही है या नहीं।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article