Dal for Weight Loss: भारतीय थाली का प्रमुख हिस्सा हैं दालें जो हर भाग में खाई जाती हैं। भारत में दालों की कई वैराइटी मिल रही हैं जिनको चावल या रोटी के साथ खाया जाता है। दाल की मदद से चीला, पकौड़ी, रोटी, डोसा, अप्पे आदि डिशेज भी बनाई जाती हैं जो हेल्दी भी होती हैं और टेस्टी भी। दालें प्रोटीन, फाइबर और आवश्यक पोषक तत्वों का सोर्स होती हैं। लेकिन दाल क्या वेट लॉस डाइट का हिस्सा हो सकती है - इसको लेकर कंफ्यूजन रहता है। यहां जानें इस बारे में।
वजन कम करने के लिए क्या दाल खाना चाहिए
दाल में कितना पोषण होता है
दाल में अच्छी मात्रा में आहार फाइबर होता है जो पाचन में सहायता करता है। इसमें कैलोरी और वसा की मात्रा कम होती है जबकि जटिल कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है।
प्रोटीन का अच्छा सोर्स है दाल
दाल प्रोटीन का बहुत अच्छा स्त्रोत है। यह शरीर को विभिन्न कार्यो के लिए आवश्यक सभी आवश्यक अमिनो एसिड प्रदान करता है । प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है।
वेट लॉस करने में दाल खाएं या नहीं
दाल को रोज अपने आहार में शामिल करने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। अगर आप अपने वजन को घटाना चाहते है तो इसे रोज अपने आहार में शामिल करें, क्योंकि इसके कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण दालें सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहती है। उच्च फाइबर सामग्री लंबे समय तक पेट को भरा रखती है जिससे जल्दी भूख नहीं लगती और डाइट पर कंट्रोल रहता है।
वजन घटाने के लिए कौन सी दाल खाएं
विभिन्न प्रकार की दालें जैसे मूंग दाल, मसूर दाल या अरहर दाल - अपने पोषण गुणों के कारण वजन घटाने के लिए उपयुक्त हैं। इनमें कैलोरीज कम होती हैं लेकिन ये पर्याप्त मात्रा में प्रटीन और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रदान करते हैं।
दाल खाने से क्या फायदा होता है
दाल में कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में होते हैं। ऐसे में ये बॉडी को ऊर्जा देने का काम करती हैं। इस वजह से इसे वर्कआउट से पहले या बाद के भोजन में शामिल किया जा सकता है।
वजन घटाने के लिए दाल कैसे बनाएं
दाल को स्वास्थ्यवर्धक बनाने के लिए तड़का लगाते समय अधिक तेल या घी डालने से बचें। कम मसालों का चयन करें और अदरक, लहसुन, हल्दी और जीरा जैसे सामाग्री का उपयोग करें जो पाचन में सहायता करते हैं और मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं।
