हेल्थ

बिना उम्र देखे आपको घेर लेती है लिवर से जुड़ी ये खतरनाक बीमारी, जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Fatty Liver : तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और खानपान के कारण आज हमारा लिवर सबसे प्रभावित हो रहा है। यही कारण है कि लोगों में लिवर से जुड़ी समस्याएं भी काफी बढ़ती जा रही हैं। आज हम आपको फैटी लिवर के लिवर के कारण और बचाव के उपाय बताने जा रहे हैं।

Image

fatty liver (Photo - Canva)

Causes of Fatty Liver And Prevention Tips : आजकल की बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण फैटी लिवर की समस्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। यह एक ऐसी हेल्थ कंडीशन है, जिसमें लिवर की कोशिकाओं में फैट जमा हो जाता है। हालांकि शुरुआती अवस्था में आपको फैटी लिवर के कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। लेकिन समय रहते ध्यान न देने पर यह गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। फैटी लिवर की समस्या आज छोटी उम्र के बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक सभी में देखी जा रही है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको फैटी लिवर के कारण और इससे बचाव के उपाय बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

फैटी लिवर होने के मुख्य कारण- Causes of Fatty Liver In Hindi

अनहेल्दी खानपान

लगातार अनहेल्दी होता खानपान फैटी लिवर का सबसे बड़ा कारण है। आजकल ज्यादा तैलीय खाना, फास्ट फूड और जंक फूड का सेवन तेजी से बढ़ रहा है। जो लिवर में फैट बढ़ाता है।

मोटापा

फैटी लिवर का एक सबसे बड़ा कारण वजन बढ़ना भी है। शरीर का वजन बढ़ने से लिवर में फैट जमा होना शुरू हो जाता है। यही कारण है कि मोटे लोगों में फैटी लिवर की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।

शराब का सेवन

अत्यधिक शराब पीना फैटी लिवर का सबसे बड़ा कारण है। शराब के कारण फैटी हुए लिवर को एल्कोहॉलिक फैटी लिवर कहा जाता है। ये फैटी लिवर की सबसे खराब कंडीशन मानी जाती है।

शारीरिक गतिविधि की कमी

एक्सरसाइज न करना भी फैटी लिवर का एक बड़ा कारण है। जब हम एक्सरसाइज नहीं करते तो हमारे शरीर में फैट बर्निंग प्रोसेस स्लो हो जाती है, और फैट लिवर में भी जमा होने लगता है। जो आगे चलकर फैटी लिवर में बदल जाता है।

फैटी लिवर से बचाव के उपाय - How To Prevent From Fatty Liver In Hindi

हेल्दी डाइट लें

फैटी लिवर से बचाव के लिए जरूरी है कि आपकी डाइट हेल्दी हो। आपकी डाइट में ज्यादा सब्जियां, फल, साबुत अनाज और लो फैट वाली चीजें होनी चाहिए।

रोज एक्सरसाइज करें

रोजाना कम से कम 30 मिनट की वॉक या हल्का व्यायाम करें। ये आपको फैटी लिवर की समस्या से बचाने में कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा आप कुछ योगासनों का भी अभ्यास कर सकते हैं।

शराब से दूरी बनाएं

यदि आपका लिवर फैटी है तो आपको शराब पूरी तरह छोड़नी चाहिए। जी हां फैटी लिवर में शराब पीना आपको मौत के मुंह तक ले जा सकता है।

वजन कंट्रोल करें

फैटी लिवर के मरीज को चाहिए कि वह अपना वजन कंट्रोल में रखे इसके लिए संतुलित आहार और नियमित एक्सरसाइज दोनों का सहारा लें।

नियमित जांच कराएं

यदि आप फैटी लिवर के लक्षण दिखते हैं, तो आपको बिना देर किए डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इसके बाद यदि फैटी लिवर का पता चले तो नियमित हेल्थ चेकअप कराते रहें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article