Calcium Rich Foods Other Than Milk: कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक पोषक तत्व है। आमतौर पर लोग सिर्फ इसे हड्डियों व दांतों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक मानते हैं, लेकिन यह शरीर के कई अन्य कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आपको बता दें कि ब्लड क्लोटिंग, मांसपेशियों में कंप्रेशन, हार्ट बीट को सामान्य रखने और नर्वस सिस्टम को रेगुलेट करने में मदद करता है। अगर शरीर में इस मिनरल की कमी हो जाती है, तो इससे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। जब शरीर को भरपूर कैल्शियम प्रदान करने की बात आती है, तो हम में से ज्यादातर लोग दूध और इससे बनी चीजों का सेवन करते हैं। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ये कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत होती हैं। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? हमारे आसपास कैल्शियम से भरपूर चीजों की कोई कमी नहीं है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि ऐसी कई देसी चीजें हैं, जिनमें दूध की तुलना में कई गुणा अधिक कैल्शियम हो सकता है। अगर अगर आप सेहदमंत रहना और अपने शरीर को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको कैल्शियम से भरपूर इन चीजों को डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
इन चीजों में होता है दूध से ज्यादा कैल्शियम - Foods that Contain More Calcium Than Milk In Hindi
राजगिरा (Amaranth)
ये बीज सिर्फ कैल्शियम ही नहीं, बल्कि प्रोटीन और कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों का भी पावरहाउस होते हैं। आपको बता दें कि राजगिरा के हर 100 ग्राम में लगभग 330mg कैल्शियम होता है।
टोफू (Tofu)
पनीर जैसा दिखने वाला यह फूड कैल्शियम का पावर हाउस है। इसके हर 100 ग्राम में लगभग 350mg प्रोटीन होता है। यह दूध और इससे बनी चीजों का एक स्वस्थ विकल्प है।
रागी (Ragi)
रागी एक सेहत के लिए बहुत लाभकारी मिलेट है। यह फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन के साथ-साथ कई जरूरी विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है। आपको बता दें कि इसके हर 100 ग्राम में 345mg तक कैल्शियम मौजूद होता है।
बादाम का दूध (Almond Milk)
जिन लोगों को दूध से एलर्जी है या उन्हें दूध पचाने में दिक्कत होती है, ऐसे लोगों के लिए बादाम का दूध एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें दूध में पाए जाने वाले लगभग सभी जरूरी पोषक तत्व होते हैं। बादाम के दूध के एक गिलास में लगभग 180mg के आसपास कैल्शियम होता है।
अंजीर (Figs)
शरीर को फौलाद जैसी मजबूत बनाने के लिए इस ड्राई फ्रूट का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है। यह हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाने में बहुत कारगर है। आपको बता दें कि अंजीर के हर 100 ग्राम में लगभग 165mg तक कैल्शियम होता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
