क्रिकेट

दिल्ली ने महिला T20 में बनाया विश्व रिकॉर्ड, घरेलू टूर्नामेंट का बना दिया हाईएस्ट स्कोर

बीसीसीआई सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में दिल्ली की टीम ने हैदराबाद के खिलाफ पुणे में खेले गए मुकाबले में घरेलू क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर का विश्व रिकॉर्ड बना दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 262 रन बनाए। यह घरेलू टी20 क्रिकेट में किसी भी महिला टीम द्वारा बनाया हाईएस्ट स्कोर है। दिल्ली ने गोवा का पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

Image

महिला टी20 क्रिकेट में दिल्ली ने रचा इतिहास। फोटो- ANI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बीसीसीआई सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी के पुणे मैदान पर खेला गया दिल्ली और हैदराबाद महिला टीम के बीच का मैच अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली महिला क्रिकेट टीम ने घरेलू टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड गोवा की महिला टीम के नाम पर था, जिन्होंने साल 2019-20 में 2 विकेट के नुकसान पर अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 257 रनों का स्कोर बनाया था।

दिल्ली ने महिला टी20 में नया कीर्तिमान बना दिया है। सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में हाईएस्ट स्कोर का विश्व रिकॉर्ड बना दिया। हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली ने यह कमाल किया। साथ ही दिल्ली ने गोवा के 6 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। गोवा ने 2019-20 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रिकॉर्ड बनाया था।

तोड़ा 6 साल पुराना रिकॉर्ड

दिल्ली ने गुरुवार को सीनियर महिला T20 ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट पर 262 रन बनाकर घरेलू महिला टी20 मैचों में एक पारी में सबसे अधिक स्कोर का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी दिल्ली की पारी का आकर्षण तनीषा सिंह का शतक रहा।

उन्होंने 47 गेंद पर 119 रन बनाए। दिल्ली की टीम ने इसके बाद हैदराबाद को 8 विकेट पर 154 रन ही बनाने दिए और इस तरह से 108 रन से बड़ी जीत हासिल की। दिल्ली में गोवा का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, जिसने 2019-20 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ दो विकेट पर 257 रन बनाए थे। दिल्ली का स्कोर महिला टी20 में 11वां सबसे बड़ा स्कोर है। शीर्ष 10 स्कोर महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में बने हैं।

महिला टी20 में तीसरा सबसे तेज शतक

तनीषा ने 38 गेंद पर शतक पूरा किया जो महिला टी20 में तीसरा सबसे तेज शतक है। उनसे आगे किरण नवगिरे (34 गेंद) और सोफी डिवाइन (36) हैं, जबकि डिएंड्रा डॉटिन भी 38 गेंद पर शतक लगा चुकी हैं। तनीषा ने अपनी पारी में 25 चौके और एक छक्का लगाया।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article