Calcium deficiency in woman: हमारा शरीर लगभग 70 फ़ीसदी कैल्शियम फास्फेट से बना होता है। हमारी बॉडी में यदि कैल्शियम की कमी हो जाती है तो हड्डियों में कमजोरी होने के साथ-साथ कई और गंभीर बीमारियां भी हमें अपना शिकार बना लेती है। वहीं पुरुषों की तुलना में महिलाओं के अंदर कैल्शियम की कमी ज्यादा देखी जाती है, जिसके कई कारण बताए जाते हैं। कैल्शियम की कमी से महिलाओं में अक्सर हड्डियों से जुड़ी समस्याएं देखने को मिलती है।
कैल्शियम की कमी के लक्षण
· बॉडी में कैल्शियम की कमी होने से त्वचा और बाल बेहद रूखे नजर आने लगते हैं।· इसकी कमी के कारण नाखून टूटना और स्किन में एलर्जी होना भी आम समस्या बताई जाती है।
· कई बार औरतों में कैल्शियम की कमी के कारण एड़िंयों में दर्द की शिकायत बनी रहती है।
· कैल्शियम की कमी होने के बाद हमारे दांत कमजोर होकर टूटना शुरू हो जाते हैं।
· औरतों में कैल्शियम की कमी होने से PMS बढ़ जाता है, जिससे पीरियड्स के दौरान अत्यधिक पीड़ा झेलना पड़ता है।
· कैल्शियम की कमी से कमर में दर्द, घुटने में दर्द और एड़ियों में लगातार दर्द बना रहता है।
महिलाओं में कैल्शियम: भारत में महिलाओं के अंदर ज्यादातर कैल्शियम की कमी देखा जाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान औरतों में सबसे अधिक कैल्शियम की कमी होती है। ऐसे में डॉक्टर से परामर्श करके कैल्शियम की खुराक लेना न भूलें। डिलीवरी होने के बाद भी औरतों में कैल्शियम की कमी देखी जाती है। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद भी कैल्शियम की खुराक को सही मात्रा में लेना आवश्यक है। वहीं, कैल्शियम युक्त आहार को अपने डाइट चार्ट में जरूर रखें।
मापदंड: बताया जाता है कि 10 से 20 साल की लड़कियों में 1300 MG से 1500 मिलीग्राम कैल्शियम होना जरूरी है। इससे अधिक उम्र वाली महिलाओं में 1000 मिलीग्राम कैल्शियम होना चाहिए। वहीं 50 से ज्यादा उम्र की महिलाओं को कम से कम 1200 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत पड़ती है।
डॉक्टर्स से करें संपर्क: यदि आपको अत्यधिक कैल्शियम की कमी के लक्षण नजर आते हैं तो कभी भी डॉक्टर से बिना सलाह के कोई भी कैल्शियम की खुराक लेने से बचना चाहिए। इसके साथ ही रोजाना कैल्शियम युक्त आहार को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसके अलावा महिला हो या पुरुष सभी को रात में सोने से पहले एक गिलास दूध जरूर पीना चाहिए।
कैल्शियम के लिए इनका करें सेवन: कई बार भरपूर कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करने के बाद भी शरीर में इसकी कमी देखी जाती है। इसके लिए कैल्शियम को अवशोषित करने के लिए विटामिन डी की भी जरूरत होती है। कैल्शियम की कमी होने पर डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही, पालक, चीज, और बीन्स जैसे पोषक तत्वों से भरी चीजों का जरूर सेवन करना चाहिए।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
