हेल्थ

सिर्फ बुढ़ापे से नहीं, जवानी में इस वजह से कमजोर हो जाती है दिमाग की नसें, दिखाई देते हैं ये बड़े लक्षण

Symptoms Of Brain Weak Nerves In Hindi: बढ़ती उम्र के साथ आपने देखा होगा कि लोगों कई तरह की समस्याएं सताने लगती हैं, जिनमें सिरदर्द, नींद न आना और तनाव आदि कुछ आम परेशानियां। लेकिन अगर कोई जवानी में ही इनका सामना कर रहा है, तो यह दिमाग की नसें कमजोर होने का संकेत भी हो सकता है। चलिए इसके लक्षण जानते हैं...

Image

Symptoms Of Weak Nervous System In Hindi

Symptoms Of Weak Nervous System In Hindi: अक्सर जब हम दिमाग की नसों की कमजोरी की बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले बुढ़ापा आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजकल ये परेशानी सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं है? जी हां, बदलती लाइफस्टाइल, लगातार बढ़ता स्ट्रेस, नींद की कमी और घंटों स्क्रीन के सामने बैठना, ये सब वजहें हैं कि अब युवाओं में भी ब्रेन नर्व्स कमजोर होने लगी हैं। 20-30 की उम्र वाले कई लोग रोजमर्रा की चीजें भूलने लगते हैं, चिड़चिड़े हो जाते हैं या उन्हें हाथ-पैरों में झनझनाहट महसूस होती है। ये सब संकेत हैं कि दिमाग की नसें कमजोर हो रही हैं और वक्त रहते इनका ध्यान देना जरूरी है।

हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन

अगर आपके हाथ या पैर अक्सर सुन्न हो जाते हैं या उनमें झनझनाहट महसूस होती है, तो इसे हल्के में न लें। यह इस बात का संकेत हो सकता है कि ब्रेन की नर्व्स कमजोर हो रही हैं और शरीर तक सही सिग्नल नहीं पहुंच पा रहे हैं।

हर बात पर चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स

अगर आपको लगता है कि आपका मूड बिना वजह बदल रहा है या छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ रहा है, तो ये भी एक बड़ा संकेत है। दिमाग पर जब स्ट्रेस बढ़ता है और नर्व्स थक जाती हैं, तो उसका सीधा असर व्यवहार पर दिखता है।

ध्यान न लगना और याददाश्त कमजोर होना

कभी-कभी हम मोबाइल या चाबियां रखकर भूल जाते हैं और फिर घंटों ढूंढ़ते हैं। लेकिन जब ये रोज़-रोज़ हो, तो समझ लीजिए कि दिमाग की नसें अलर्ट सिग्नल दे रही हैं। याददाश्त का कमजोर होना ब्रेन नर्व्स की गड़बड़ी का साफ संकेत है।

संतुलन बनाने में दिक्कत आना

चलते वक्त लड़खड़ाना या बैलेंस बिगड़ जाना सिर्फ कमजोरी की वजह से नहीं होता। कई बार ब्रेन और बॉडी के बीच का कॉर्डिनेशन गड़बड़ाने लगता है, जो ब्रेन नर्व्स वीक होने का सीधा इशारा है।

मांसपेशियों में ऐंठन या झटके लगना

अगर बिना किसी वजह के हाथ या पैर में झटके लगते हैं या मसल्स में ऐंठन आती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। ये नर्व्स सिस्टम की गड़बड़ी का एक गंभीर लक्षण हो सकता है, जिस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article