हेल्थ

काला चना VS काबुली चना - दोनों में क्या बेहतर है, डायटीशियन से जानें किसमें ज्यादा कैलोरीज हैं

  • Authored by: Vineet
  • Updated Dec 10, 2025, 05:01 PM IST

Black Chana VS Kabuli Chana: चना खाना तो सभी को पसंद होता है। यह ज्यादातर लोगों के पसंदीदा व्यंजनों में से एक है। लेकिन बहुत से लोग काला चना खाना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ सफेद यानी काबुली चना खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि आखिर दोनों में से सेहत के लिए कौन सा ज्यादा हेल्दी है और कैलोरी किसमें ज्यादा है, चलिए आज आपको बताते हैं।

काला चना VS काबुली चना

काला चना VS काबुली चना

Black Chana VS Kabuli Chana: अक्सर घरों में काला चना और काबुली चना दोनों का इस्तेमाल होता है, लेकिन ज्यादातर लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि सेहत के लिए कौन ज्यादा बेहतर है। कोई कहता है काला चना ज्यादा ताकत देता है, तो कोई काबुली चने को हल्का और पचाने में आसान मानता है। खासकर जब बात वजन घटाने या बढ़ाने की आती है, तो कैलोरी का फर्क जानना बहुत जरूरी हो जाता है। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन प्रियंका की राय के मुताबिक, दोनों चनों के पोषण और कैलोरी में थोड़ा अंतर होता है, जिसे समझना जरूरी है।

काला चना VS काबुली चना

डायटीशियन के मुताबिक, काला चना फाइबर और प्रोटीन के मामले में ज्यादा रिच माना जाता है। इसमें नेचुरल रूप से मोटा छिलका होता है, जिसकी वजह से यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। वहीं काबुली चना थोड़ा सॉफ्ट और हल्का होता है, जिसे पचाना आसान माना जाता है। दोनों ही शरीर को एनर्जी देते हैं, लेकिन उनकी बनावट और पोषण प्रोफाइल अलग-अलग होती है।

किसमें ज्यादा कैलोरी होती है?

अगर कैलोरी की बात करें तो आमतौर पर काबुली चने में काले चने के मुकाबले थोड़ी ज्यादा कैलोरी पाई जाती हैं। डायटीशियन के अनुसार, बराबर मात्रा में देखने पर काबुली चना थोड़ा ज्यादा एनर्जी देता है। यानी अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं या आपको ज्यादा एनर्जी की जरूरत है, तो काबुली चना बेहतर ऑप्शन माना जाता है। वहीं काला चना अपेक्षाकृत लो कैलोरी ऑप्शन की तरह देखा जाता है।

वजन घटाने के लिए कौन सा चना बेहतर?

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए काला चना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। वजह यह है कि इसमें फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती। इससे अनहेल्दी स्नैकिंग कम होती है। डायटीशियन बताते हैं कि सुबह भीगा हुआ काला चना खाने से मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

वजन बढ़ाने वालों के लिए सही विकल्प क्या है?

अगर आप बहुत दुबले हैं या वेट गेन करना चाहते हैं, तो काबुली चना आपके लिए ज्यादा बेहतर हो सकता है। इसमें कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा थोड़ी ज्यादा होती है, जो शरीर को ज्यादा एनर्जी देती है। डॉक्टर्स और डायटीशियन की मानें तो उबला हुआ काबुली चना या उसका सलाद मील में शामिल करने से हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

डायटीशियन की क्या है सलाह

एक्सपर्ट्स की मानें तो बेस्ट चना कोई एक नहीं होता, बल्कि यह आपकी बॉडी और आपके गोल पर निर्भर करता है। अगर आपका लक्ष्य वजन घटाना है या पेट की समस्या रहती है, तो काला चना बेहतर है। अगर कमजोरी महसूस होती है या वजन बढ़ाना है, तो काबुली चना फायदेमंद रहेगा। दोनों ही चने साइंटिफिक रूप से न्यूट्रिशन से भरपूर हैं, बस फर्क आपकी जरूरत का है।

Vineet
Vineet author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article