हेल्थ

मोटापे की दुश्मन हैं ये हरी सब्जियां, मोम की तरह पिघला देती हैं शरीर की चर्बी, महीनेभर में 36 की कमर को बनाएंगी 26

Green Vegetables For Weight Loss In Hindi:वजन घटाने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाने या डाइटिंग करने की जरूरत नहीं! बस अपनी खाने की थाली में इन 5 हरी सब्जियों को शामिल कर लें। ये चमत्कारी सब्जियां महीनेभर में ही आपकी कमर को पतला बनाने में मदद करेंगी। साथ ही शरीर को भरपूर एनर्जी भी देंगी। इन्हें डाइट में शामिल करें और अपनी वेट लॉस जर्नी आसान बनाएं।

Image

Green Vegetables For Weight Loss In Hindi

Green Vegetables For Weight Loss In Hindi: अगर बढ़ता वजन आपकी सबसे बड़ी परेशानी बन चुका है और लाख कोशिशों के बाद भी कम नहीं हो रहा, तो निराश होने की जरूरत नहीं, आप अकेले नहीं हैं जो इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं। हर कोई स्लिम और फिट दिखना चाहता है, लेकिन जिम जाना या महंगे डाइट प्लान फॉलो करना हर किसी के बस की बात नहीं होती। अच्छी बात ये है कि बिना ज्यादा मेहनत किए भी आप अपना वजन घटा सकते हैं, बस अपनी डाइट में कुछ खास हरी सब्जियां शामिल कर लीजिए।

ये सब्जियां आपके शरीर की चर्बी को मोम की तरह पिघला सकती हैं और आपको फिट और एक्टिव बनाए रखती हैं। खास बात ये है कि ये नैचुरल तरीके से आपके वजन को कम करती हैं, जिससे आपको किसी साइड इफेक्ट की चिंता भी नहीं करनी पड़ेगी। अगर आप भी महीनेभर में फर्क महसूस करना चाहते हैं और अपनी कमर को 36 से 26 इंच तक लाना चाहते हैं, तो ये 5 हरी सब्जियां जरूर खाइए। तो चलिए जानते हैं कौन-सी हैं ये सुपर सब्जियां, जो आपका वजन तेजी से कम करेंगी।

वजन घटाने के लिए खाएं ये हरी सब्जियां - Green Vegetables For Weight Loss In Hindi

1. पालक (Spinach)

पालक खाना सिर्फ ताकत बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि वजन कम करने के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें ढेर सारा फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और बेवजह की भूख को कंट्रोल करता है। यानी बार-बार कुछ खाने का मन नहीं करेगा, जिससे आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगेगा। इसे आप सूप, स्मूदी, पराठे या सब्जी के रूप में खा सकते हैं।

2. करेला (Bitter Gourd)

करेले का नाम सुनते ही बहुत से लोग मुंह बना लेते हैं, लेकिन अगर आपको वजन कम करना है, तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। करेला शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को गलाने में मदद करता है और ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रखता है। सबसे अच्छा तरीका है कि सुबह खाली पेट करेला का जूस पिया जाए, इससे फैट तेजी से बर्न होता है और वजन जल्दी कम होने लगता है।

3. लौकी (Lauki)

अगर आप कोई ऐसी सब्जी चाहते हैं जो आसानी से पच जाए और पेट को हल्का भी रखे, तो लौकी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें 96% पानी होता है, जिससे ये शरीर को हाइड्रेट रखती है और भूख को कंट्रोल में रखती है। आप लौकी का जूस पी सकते हैं या इसे सब्जी, पराठे या सूप के रूप में खा सकते हैं। अगर इसे रोजाना डाइट में शामिल करें, तो वजन तेजी से कम होने लगता है।

4. पुदीना (Mint)

पुदीना सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि पेट की सेहत के लिए भी बहुत जरूरी है। यह पाचन को सुधारता है और ब्लोटिंग (पेट फूलने) की समस्या को भी दूर करता है। अगर आपको बार-बार भूख लगती है, तो पुदीने की चाय या चटनी का सेवन करें। इससे ना सिर्फ खाना जल्दी पचेगा, बल्कि पेट हल्का रहेगा और वजन भी कम होने लगेगा।

5. खीरा (Cucumber)

अगर आप ऐसी चीज ढूंढ रहे हैं जिसे बिना ज्यादा मेहनत के खाया जा सके और वजन भी घटे, तो खीरा आपके लिए परफेक्ट है। इसमें बहुत कम कैलोरी होती है और पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है और टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। रोजाना खीरा सलाद में खाने से या डिटॉक्स वॉटर में मिलाकर पीने से वजन तेजी से कम होता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article