खराब लाइफस्टाइल और खानपान ये दोनों मिलकर हमारी सेहत के लिए काफी समस्या पैदा कर देते हैं। इनके चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं भी पैदा होने लगती हैं। लिवर हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है, जो हमारे पाचन से लेकर शरीर की सफाई तक में काम आता है। ये शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बॉडी बाहर निकालने, डाइजेशन को दुरुस्त और शरीर को डिटॉक्स करने में हेल्प करता है। लेकिन जब हमारे लिवर में गंदगी जमा होने लगती है, तो इसका कामकाज प्रभावित होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ घरेलू उपायों से अपने लिवर की सफाई करें। आज हम आपको एक जूस के बारे में बताएंगे जो आपके लिवर को साफ करने में कारगर साबित हो सकता है।
लिवर के लिए टमाटर का जूस
टमाटर के जूस का सेवन कई तरह से आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। ये आपके लिवर को भी हेल्दी रखने का काम करता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण लिवर में जमा टॉक्सिन को बाहर करने के लिए टमाटर का जूस बेहद कारगर साबित होता है।
फैटी लिवर से बचाव
आज फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। जिसके पीछे शराब और जंक फूड का सेवन जिम्मेदार होता है। ऐसे में यदि आप टमाटर का जूस पीते हैं, तो आपको फैटी लिवर फैट जमने से रोकता है। टमाटर में मौजूद लाइकोपीन एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है जो लिवर के फैट को कम करता है।
डाइजेशन होगा दुरुस्त
अपने लिवर को हेल्दी बनाने के लिए आप टमाटर के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही ये आपके डाइजेशन को दुरुस्त करने में मदद करता है। टमाटर का जूस में मौजूद फाइबर आपकी कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसके साथ ही पाचन के दौरान आपके शरीर के टॉक्सिन भी बाहर हो जाते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
