हेल्थ

सुबह खाली पेट खाना शुरू कर दें ये आयुर्वेदिक फल, महीने में भर लटकती तोंद हो जाएगी अंदर

Amla Benefits For Weight Loss: इस फल को आयुर्वेद में जड़ी-बूटी की तरह प्रयोग किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण होते है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए प्रभावी घरेलू नुस्खे के रूप में काम करते हैं। इसका नियमित सेवन करने से तेजी से वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।

Image

Amla Benefits For Weight Loss

Amla Benefits For Weight Loss: जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे होते हैं, उन्हें अपनी डाइट में फल शामिल करने की सलाह जरूर दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि फलों में कैलोरी बहुत कम होती हैं और ये पोषण से भरपूर होते हैं। इनमें पानी, डाइट्री फाइबर, कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है। इन्हें खाने से न सिर्फ पेट भरा रहता है, बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है। ये पाचन क्रिया को दुरुस्त करने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में भी मदद मिलती है। इसलिए अपनी वेट लॉस डाइट में फल जरूर शामिल करना चाहिए। इसके अलावा, कुछ ऐसे फल भी हैं जो आपकी वेट लॉस जर्नी में तेजी लाने में भी मदद कर सकते हैं। ऐसा ही एक आयुर्वेदिक फल है आंवला। इस फल को आयुर्वेद में जड़ी-बूटी की तरह प्रयोग किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण होते है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए प्रभावी घरेलू नुस्खे के रूप में काम करते हैं। इसका नियमित सेवन करने से तेजी से वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

वजन घटाने के लिए आंवला के फायदे - Amla Benefits For Weight Loss In Hindi

इस फल की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें फाइबर की मात्रा काफी अच्छी होती है। साथ ही, यह विटामिन सी जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। जब आप सुबह के समय आंवला का सेवन करते हैं, तो इससे आपका पेट भरा महसूस होता है और आपको जल्दी भूख नहीं लगती है। हार्वर्ड के अनुसार, जब वजन घटाने की बात आती है तो डाइट में फाइबर बढ़ाना आवश्यक होता है, क्योंकि यह पेट को भरा रखने के साथ-साथ आंत स्वास्थ्य और डाइजेशन को दुरुस्त रखने में भी मदद करता है। इसके अलावा, आंवला शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसे खाने से शरीर में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस कम होता है। यह फ्री-रेडिकल्स, टॉक्सिन और अन्य हानिकारक कणों को बेअसर करता है, जो शरीर की चर्बी बढ़ाने में योगदान देते हैं। यह शरीर की आंतरिक रूप से सफाई करता है और फैट के निर्माण को रोकता है। पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है। ये सभी कारक वजन घटाने में भूमिका निभाते हैं।

वजन घटाने के लिए आंवला का सेवन कैसे करें - How To Eat Amla For Weight Loss In Hindi

अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो सुबह के समय 1-2 आंवला को अच्छी तरह धोकर, काटकर सीधे तौर पर खा सकते हैं। जूस बनाकर पीने से बचें, क्योंकि इससे फाइबर कंटेंट कम हो जाता है। साथ ही, कई जरूरी पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं। लगातार 1 महीने तक नियमित सुबह आंवला खाएं, फिर देखें आपका कितना तेजी से वजन कम होता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article