हेल्थ

तेजी से वजन घटाने के लिए पिएं इन छोटे काले बीजों से बनी ये खास ड्रिंक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये देसी नुस्खा

Best Drink For Weight Loss: कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करने से आपकी वेट लॉस जर्नी तेज हो सकती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ड्रिंक वायरल हो रही है, जो वेट लॉस करने वालों के किसी अमृत से कम नहीं है। एक फिटनेस इनफ्लुएंसर ने सोशल मीडिया पर इसकी रेसिपी और सेवन का तरीका शेयर किया है।

Image

Best Drink For Weight Loss

Best Drink For Weight Loss: वजन घटाने के लिए आपने अक्सर लोगों को तरह-तरह के नुस्खे आजमाते देखा होगा। वहीं, बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो इसके लिए सप्लीमेंट्स भी लेते हैं। कई-कई महीने इन्हें ट्राई करने के बाद भी उनकी तोंद 1 इंच भी अंदर नहीं जाती है। क्योकि वास्तव में आपको वजन घटाने के लिए इन सब की जरूरत नहीं होती है। वेट लॉस के लिए आपको सबसे पहले अपनी डाइट में सुधार करने की जरूरत होती है। अगर आपकी डाइट ठीक नहीं है, तो आप कितनी भी कोशिश कर लें, वजन नहीं घटा सकते। स्वस्थ डाइट के साथ आपको ये भी ध्यान रखने की जरूरत होती है कि आप भोजन की मात्रा कम कर दें। कम खाए बिना भी आपका वजन कम नहीं होगा। इसलिए अपनी खाने की प्लेट का साइज कम करने की जरूरत है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करने से आपकी वेट लॉस जर्नी तेज जरूर हो सकती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ड्रिंक वायरल हो रही है, जो वेट लॉस करने वालों के किसी अमृत से कम नहीं है। फिटनेस इन्फ्लूएंसर और सर्टिफाइड डायटीशियन शिखा कुमारी ने सोशल मीडिया पर एक देसी ड्रिंक शेयर की है, जो तेजी से वजन घटाने में बहुत कारगर है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

तेजी से वजन घटाती है इन काले बीजों से बनी ड्रिंक

डायटीशियन शिखा कुमारी इंस्टाग्राम पोस्ट में चिया सीड्स से एक खास ड्रिंक बनाई है। जो शरीर को डिटॉक्स करने में और वजन कम करने में बहुत कारगर है। इस ड्रिंक को बनाना बहुत ही आसान है बस आपको ये चीजें चाहिए,

  • एक चम्मच चिया सीड्स
  • आधा नींबू
  • 1-2 चम्मच शहद

इनसे वेट लॉस ड्रिंक तैयार करने के लिए आपको बस आधा कप पानी में चिया के बीज 15-20 मिनट के लिए भिगोकर छोड़ देना है। उसके बाद बाद नींबू का रस और शहद डालकर मिक्स कर लें। इसमें थोड़ा ठंडा या बर्क का पानी मिलाएं। मिक्स कर लें और इस अद्भुत ड्रिंक का आनंद लें।

वजन घटाने के लिए इस ड्रिंक के फायदे

डायटिशियन शिखा के अनुसार, चिया सीड, नींबू और शहद से बनी ये खास ड्रिंक नींबू पानी के हाइड्रेटिंग गुणों को चिया सीड के पोषण और शहद की मिठास के साथ जोड़ता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर, यह ताजा ड्रिंक डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है। इसे पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। इस ड्रिंक को पीने से आपके शरीर की सारी गंदगी बाहर निकालती है, जो शरीर में चर्बी के जमा होने का कारण बनते हैं। यह आपके पेट को भरा रखती है और पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करती है, इस तरह वजन घटाने में मदद करती है।

वजन घटाने के लिए कब पिएं ये ड्रिंक?

इस डिटॉक्स को पीने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट है। यह आपके शरीर की पोषक तत्वों को अधिक प्रभावी ढंग से अवशोषित करने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म को दिन भर के लिए चार्ज करने का काम करता है। इसे पीने से आप दिनभर तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करते हैं।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article