Symptoms of Jaundice: पीलिया हो सकता है खतरनाक, समय रहते ऐसे करें लक्षणों की पहचान व बचाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2022, 09:12 AM IST

Symptoms of Jaundice: पीलिया के रोग में आंखें पीली पड़ना और नाखूनों में पीलापन आने जैसी समस्या हो जाती है। यदि समय रहते इस समस्या का इलाज न किया जाए, तो ये जानलेवा भी साबित हो सकती है। ऐसे में समय पर पीलिया के लक्षणों की पहचान करना बहुत जरूरी होता है। 

Symptoms of Jaundice: पीलिया हो सकता है खतरनाक, समय रहते ऐसे करें लक्षणों की पहचान व बचाव

Symptoms of Jaundice: पीलिया रोग क्या होता है, ये तो सभी जानते होंगे। दरअसल, ये एक ऐसा रोग है, जिसमें शरीर में खून की कमी होने लग जाती है और शरीर पीला पड़ने लग जाता है। डॉक्टर्स के मुताबिक, ये रोग हेपेटाइटिस-ए और हेपेटाइटिस-सी वायरस के कारण होता है। वैसे, तो ये किसी को भी हो सकता है, लेकिन बच्चे और बूढे इस समस्या के जल्दी शिकार होते हैं। इस समस्या में लापरवाही बरतना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। आंखे पीली होना और नाखूनों का पीला हो जाना इस समस्या के मुख्य लक्षण होते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि पीलिया के लक्षण और बचाव के तरीके के बारे में, साथ ही बताएंगे पीलिया में क्या खाएं और क्या न खाएं, तो चलिए जानते हैं-

पीलिया के ये होते हैं लक्षण, इन चीजों से करें परहेज

  • पीलिया के लक्षण 
  • त्वचा का पीला पड़ जाना
  • आंखें पीली हो जाना
  • पेशाब का रंग पीला होना
  • बुखार होना
  • पेट में दर्द
  • बदन में खुजली
  • वजन कम होना

पीलिया से बचाव का तरीका

पीलिया से बचाव का सबसे अच्छा तरीका टीकाकरण होता है। अब जैसा कि डॉक्टर्स बताते हैं कि पीलिया का सबसे ज्यादा असर लिवर पर पड़ता है, तो इसके लिए लिवर को खराब करने वाली चीजों जैसे-शराब से दूर बनाना बेहतर रहेगा। एक तो शराब लिवर खराब तो करती ही है, साथ ही समय से पहले आदमी को बूढ़ा भी बनाती है। इसलिए शराब से तौबा करना ही बेतर होता है। 

पीलिया में इन चीजों से करें परहेज

  • मसालेदार चीजों का सेवन न करें
  • जंक फूड से परहेज करें
  • चाय और कॉफी से बनाएं दूरी
  • अचार न खाएं

पीलिया में इन चीजों का करें सेवन

पीलिया में डॉक्टर्स गन्ने के जूस का सेवन करने की सलाह देते हैं। इसके लिए आप गन्ने के रस में नींबू निचोड़कर भी पी सकते हैं, साथ ही मूली का रस, नीम की पत्तियों का रस, छाछ का सेवन और नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं, इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। 

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article