बॉलीवुड

Drishyam 3 X Review: अजय देवगन ने बनाई मजबूत पकड़, Jaideep Ahlawat को देख नहीं खली अक्षय खन्ना की कमी

Drishyam 3 X Review: 'दृश्यम 3' में अजय देवगन ने विजय सालगांवकर बनकर दर्शकों को निराश नहीं किया है। जयदीप अहलावत भी फिल्म की बड़ी खासियत है। इतना ही नहीं फिल्म पुराने फॉर्मूले नहीं दोहराती है।

Image

drishyam 3 (photo credit- instagram)

Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म दृश्यम: द कॉन्क्लूजन (Drishyam 3) फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने 2 अक्टूबर और सिनेमाघरों का खास कनेक्शन जोड़ दिया है। फिल्म में विजय सलगांवकर की ऐसी जोरदार कहानी है, जिसके खिलाफ सबूत जुटाने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। फिल्म के पहले और दूसरे पार्ट को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और अब तीसरे पार्ट ने आते ही धमाल मचा दिया है। फिल्म के दूसरे पार्ट में अजय देवगन का सामना अक्षय खन्ना से हुआ था और अब तीसरे पार्ट में अजय देवगन जयदीप अहलावत की टक्कर देखने के लिए मिली है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर प्रतिक्रिया आने शुरू हो गई है। आइए आपको बताते हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Vvaan Box Office: सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, 5वें दिन इतना हुआ बिजनेस

    फैंस ने दी अपनी राय

    अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी दृश्यम में अजय देवगन के अलावा, तब्बू और श्रिया सरन अहम किरदार में हैं और इस बार फिल्म में जयदीप अहलावत की खास एंट्री हुई है। जयदीप ने अपनी एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस कर दिया है और इसी से लोग अजय के साथ के साथ जयदीप की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाई, इस साल 'दृश्यम 3' एक और जबरदस्त ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बस दृश्यम 3 देखिए, ओह भाईसाहब क्या स्क्रीनप्ले है जयदीप अहलावत भाई अक्षय खन्ना को खा गया उनका ओरा। यह दृश्यम 2 से बेहतर नहीं है लेकिन आखिरी 30 मिनट में आप पागल हो जाओगे। बस स्पॉइलर नहीं दूंगा यह शुद्ध सिनेमा है।' (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 First Review: अजय देवगन ने फिर जीता दिल, जयदीप अहलावत की एक्टिंग भी कमाल
      यहां पढ़ें रिएक्शन

      फिल्म के पहले दिन की कमाई

      लगभग 100 करोड़ के बजट में बनी दृश्यम 3 सिनेमाघरों में आते ही छा गई है। फिल्म को एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जिसके बाद माना जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करेगी। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, दृश्यम 3 पहले दिन लगभग 30 करोड़ का शानदार कलेक्शन करके भौकाल सेट करेगी। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज का असर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' पर भी पड़ेगा।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article