Shilpa Shetty Health Tips: ये है शिल्पा शेट्टी के परफेक्ट फिगर का राज, सिर्फ योगा ही नहीं डाइट प्लान में शामिल करती हैं ये चीजें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2022, 01:12 PM IST

Shilpa Shetty Yoga Tips: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी योगा के अलावा खानपान पर भी विशेष ध्यान देती हैं। वे अपने डाइट प्लान में ऐसी चीजों को शामिल करती हैं जो पोषक तत्वों से भरपूर हो। अपने फिट रहने का सीक्रेट वे सोशल मीडिया पर लोगों के साथ शेयर करती हैं।

Shilpa Shetty Health Tips: ये है शिल्पा शेट्टी के परफेक्ट फिगर का राज, सिर्फ योगा ही नहीं डाइट प्लान में शामिल करती हैं ये चीजें
Photo Credit: Instagram

Shilpa Shetty Diet Plan: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी अदाओं के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। 47 साल की शिल्पा शेट्टी अपने फिगर को इतना मेंटेन करके रखती हैं कि कोई भी उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाएगा। दो बच्चों की मां होने के बावजूद भी उन्होंने खुद को इतना फीट रखा है कि शायद ही इस उम्र में कोई खुद को रख सकें। शिल्पा शेट्टी के योगा से तो सब इंस्पायर हैं, लेकिन फिट रहने के लिए वे सिर्फ योगा ही नहीं अपनी डाइट प्लान पर भी ध्यान देती हैं। वे अपनी डाइट प्लान से लेकर एक्सरसाइज रूटीन तक हर चीज अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। सोशल मीडिया में भी वह काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फिट रहने का राज भी लोगों के साथ शेयर करती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने डाइट प्लान के बारे में लोगों को बताया था, तो आइए जानते हैं शिल्पा शेट्टी के फिट रहने के राज के बारे में...

शिल्पा शेट्टी योग से हटकर डाइट का खास ध्यान रखती है। वे संतुलित आहार खाना पसंद करती हैं। परफेक्ट फिगर पाने के लिए पौष्टिक भोजन खाना पसंद करती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पर खाने की थाली की फोटो शेयर की थी, जिससे पता चलता है कि शिल्पा शेट्टी साधारण और हेल्दी खाने पर विश्वास करती हैं। शिल्पा शेट्टी गाजर, चुकंदर, छोले व रोटी यह चीजें लेती हैं।

गाजर 
गाजर काफी फायदेमंद सब्जी है। इसे कच्छा व पक्का कर दो तरह से खाया जा सकता है। गाजर का जूस भी काफी फायदेमंद है। गाजर को सब्जियों के साथ मिक्स करके भी बनाया जा सकता है। गाजर में विटामिंस व कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं। लोग इसे सलाद के रूप में भी खाते हैं। फिट रहने के लिए इसे डाइट में जरूर शामिल करें।

चुकंदर 
चुकंदर भी काफी फायदेमंद है। इसमें विटामिन बी, फास्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व मौजूद होते हैं। चुकंदर में मौजूद फाइबर शरीर के वजन को कम करने का भी काम करती हैं। इसका सेवन खाने में सलाद के रूप में भी किया जा सकता है।

रोटी
चावल की तुलना में रोटी लेना सबसे बेहतर होता है। रोटी में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो वजन कम करने के साथ-साथ शरीर को भी कई तरह से फायदा पहुंचाता है। रोटी बनाते वक्त उसमें बाजरे का आटा मिला लें। यह वेट लॉस में काफी मदद करता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
 

End of Article