Hand Wash Tips: हैंडवॉशिंग के दौरान बच्चे करते हैं ये चार गलतियां, जानिए और सिखाइए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2022, 06:17 AM IST

Hand Wash Tips: बच्चों का स्वभाव बहुत चंचल होता है। वो अक्सर खेलकूद के चक्कर में हर काम बहुत जल्दबाजी में करते हैं, इन्हीं में हाथ धोना भी शामिल है। बच्चे हाथ धोते वक्त साबुन का इस्तेमाल करना भूल जाते हैं, ऐसे में उन्हें हाथ धोने की अच्छी और सही आदतों को सिखाना चाहिए।

Hand Wash Tips: हैंडवॉशिंग के दौरान बच्चे करते हैं ये चार गलतियां, जानिए और सिखाइए

Hand Wash Tips: बच्चों को अक्सर कहा जाता है कि बार-बार हाथ धोने चाहिए और बच्चे हाथ धोते भी हैं, लेकिन बच्चों को हर काम के लिए इतनी जल्दी होती है कि वो हाथ धोते वक्त भी बहुत जल्दबाजी करते हैं सही से हाथ नहीं धोते। ऐसे में इनके हाथों में गंदगी रह जाती है, जो खाना खाते वक्त उनके शरीर में जाकर उन्हें बीमार बना सकती हैं। ऐसे में बच्चों को हाथ धोने की सही आदतों के बारे में सिखाना बहुत जरूरी होता है। तो चलिए जानते हैं बच्चे हाथ धोने में क्या गलतियां करते हैं और उन गलतियों को दूर कर बच्चे में सही आदत कैसे डालें,आइए आपको बताते हैं-

बच्चों को सिखाएं हाथ धोने की ये सही आदतें

साबुन का नहीं करते इस्तेमाल

अक्सर बच्चे जल्दीबाजी के चक्कर में हाथ धोते वक्त साबुन का इस्तेमाल नहीं करते हैं। ऐसे में उन्हें साबुन से हाथ धोने की आदत सिखानी चाहिए। दरअसल, साबुन के इस्तेमाल के बिना हाथ धोने पर हाथ साफ तो दिखते हैं, लेकिन कीटाणु नहीं जाते। इसलिए बच्चों को साबुन या हैंडवॉश का इस्तेमाल करना जरूर सिखाएं।

30 सेकेंड तक हाथों को नहीं रगड़ते

खेलकूद के चक्कर में बच्चे हर काम जल्दबाजी में ही करते हैं। ऐसे में वो हाथ भी बहुत जल्दी में धोते हैं। डॉक्टर्स कहते हैं कि हाथों को 30 सेकेंड तक रगड़कर धोना चाहिए, लेकिन बच्चे ऐसा नहीं करते हैं, ऐसे में उन्हें सिखाएं कि हाथों को साबुन से 30 सेकेंड तक रगड़ना चाहिए, ताकि सारे कीटाणु मर जाएं और हाथ सही मायनों में साफ हो जाए। 

हाथ गीला ही छोड़ देना

कई बार देखा जाता है कि बच्चे हाथ धो तो लेते हैं पर उसके बाद हाथों को पोछना भूल जाते हैं। ऐसा करने से हाथों में बैक्टीरिया के पनपने की चासेंस बढ़ जाते है। इसलिए बच्चों को हाथ धोने के बाद उसे साफ तौलिए से पोछना जरूर सिखाएं, ताकि बैक्टीरिया न पनपे। इससे बच्चे बीमार नहीं पड़ेगे और बचपन से ही उनमें अच्छी आदतों का विकास होगा।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article