Nausea Problem: जी मिचलाने पर इन देसी नुस्खों के इस्तेमाल से मिलेगा आराम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2022, 09:06 PM IST

Nausea Problem: कुछ लोगों को सफर में जी मिचलाने की समस्या हो जाती है, तो कई बार लो बीपी में भी उबकाई आने की दिक्कत हो जाती है। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से जी मिचलाने की इस समस्या से निजात पा सकते हैं। 

Nausea Problem: जी मिचलाने पर इन देसी नुस्खों के इस्तेमाल से मिलेगा आराम

Nausea Problem: कई बार कुछ उल्टा-सीधा खा लेने से उल्टी आने की समस्या हो जाती है और कई बार लो ब्लड प्रेशर में भी मलती या फिर जी मिचलाने की समस्या हो जाती है। ऐसे में तबीयत खराब लगते लगती है और किसी काम में मन नहीं लगता है। अगर आप कहीं बाहर हैं और आपको मतली की समस्या हो रही है, तो ये और ज्यादा परेशान करती हैं। ऐसे में दवाई ली जा सकती है, लेकिन इसके साथ ही आप कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे देसी नुस्खों के बारे में, जिनसे आप मतली आने की समस्या से निजात पा सकते हैं।

1- अदरक

एंटीमेटिक गुणों से भरपूर अदरक मतली की समस्या को दूर कर सकते हैं। दरअसल, एंटीमेटिक एक ऐसा पदार्थ है, जो उल्टी और चक्कर आने से बचाता है। यदि जी मिचलाने पर अदरक की गोलियां खाई जाए, या काढ़ा बनाकर पिया जाए, तो इससे उल्टी नहीं होगी। 

2- नींबू

नींबू का रस भी मतली आने की शिकायत को दूर करने में कारगर होता है। यह एक असरदार औषधि है, क्योंकि इसमें सिट्रिक एसिड का गुण मौजूद होता है, जो उल्टी और जी मिचलाने की समस्या को रोकते हैं। इसके लिए एक छोटा कप गर्म पानी लें और इसमें 1 चम्मच नींबू का रस व थोड़ा सा नमक मिलाकर पी लें। यह सफर में होने वाली उबकाई की समस्या को भी खत्म करता है।

3- लौंग

अगर आपको जी मिचलाने की समस्या हो रही है, तो आप लौंग को मुंह में रख सकते हैं। इससे जी मिचलाना तुरंत बंद हो जाता है। 

4- पुदीना

पेट की समस्या से राहत दिलाने के लिए पुदीना भी काफी फायदेमंद होता है। पुदीने में कई ऐसे गुण होते हैं, जो पेट की जलन और एसिडिटी की समस्या से भी राहत दिलाते हैं। इसके लिए रुमाल पर पुदीने के तेल की कुछ बूंदे छिड़कें और उसे सूंघते रहें। इसके अलावा पुदीने के सूखे पत्तों को गर्म पानी में उबालकर भी पिया जा सकता है। पुदीने के पत्तों में एक चम्मच शहद मिलाकर पीना भी फायदेमंद होगा।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article