Morning Sickness: रोज सुबह उठते ही होता है शरीर में दर्द तो आज ही अपनाएं ये उपाय, चुटकियों में होगा सही

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2022, 06:17 AM IST

Morning Body Pain: सुबह उठकर शरीर में दर्द रहने की समस्या आम है। कई बार यह समस्या भरपूर नींद न लेने व थकान की वजह से होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ उपाय अपना सकते हैं।

Morning Sickness: रोज सुबह उठते ही होता है शरीर में दर्द तो आज ही अपनाएं ये उपाय, चुटकियों में होगा सही

Body Pain On Waking Up In Morning: रात भर सोने के बाद सुबह उठकर शरीर काफी ढीला रहता है। कई लोगों के शरीर में सुबह उठने के बाद दर्द भी रहता है। जिसकी वजह से काफी समस्या होती हैं। कई बार तो यह दर्द पूरे दिनभर रहता है। व्यक्ति इस दर्द से काफी परेशान रहता है। इससे छुटकारा पाने के लिए हर कोई अपने अपने तरह से उपाय करता है, लेकिन यह समस्या कई बार इतनी जल्दी खत्म नहीं होती है। कई बार यह दर्द थकान की वजह से होता है, तो कई बार रात भर सही नींद न आने की वजह से होता है। इसके अलावा इसका मुख्य कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी है। यह कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो यह समस्या बड़ी हो सकती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ उपाय अपनाया जा सकता है।

भरपूर मात्रा में ले पोषक तत्व

अगर आपको भी सुबह उठकर शरीर में काफी दर्द रहता है, तो आपको पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना चाहिए। अपनी डाइट में ऐसे फूड शामिल करना चाहिए जिनमें प्रोटीन, कैल्शियम,  विटामिन मौजूद हो। कई बार पोषक तत्वों की कमी की वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती है जिस वजह से यह दर्द उठता है। ऐसी में अपनी डाइट में डाल मांस-मछली, अंडा, दूध, दही जैसी चीजें शामिल करना चाहिए।

डेली रूटीन में शामिल करें एक्सरसाइज

कई बार शरीर को एक ही ढर्रे में रखने की वजह से यह समस्या होती है। हम कोई एक्टिविटी नहीं करते हैं। बस ऑफिस से घर और घर में खाना खा कर सो जाते हैं। पूरी दिनचर्या हमारी ऐसी ही निकल जाती है। जिस वजह से शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, इसलिए अपनी डेली रूटीन में सुबह उठकर कम से कम 20 से 25 मिनट एक्सरसाइज या योगा जरूर करना चाहिए, ताकि आपका शरीर एक्टिव रहे। इसके अलावा सुबह शाम दोनों टाइम वॉक पर जाना चाहिए।

गर्म पानी से नहाएं

इसके अलावा कम से कम एक बार अपने शरीर को गर्म पानी से धोएं। ठंडी में गर्म पानी से नहाना आसान होता है, लेकिन कोशिश करें गर्मी में दो टाइम में से एक टाइम गर्म पानी से ही नहाएं। गर्म पानी से नहाने से थकान दूर होती है और मांसपेशियों में तनाव व सूजन कम होता है।

अच्छी नींद लें

अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी है। अच्छी नींद से शरीर रिपेयर होता है और हड्डियों व मांसपेशियों को भी आराम मिलता है। इसलिए कम से कम 7 व 8 घंटे की नींद जरूर लेना चाहिए। जल्दी सोने की आदत डालें व सुबह जल्दी उठें ताकि सुबह आपको कुछ समय अपने शरीर की एक्सरसाइज करने के लिए मिल जाए।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article