Rules to Drink Water: अच्छी सेहत के लिए अपनाएं पानी पीने के ये 5 नियम, कई बीमारियों से भी मिलेगी मुक्ति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2021, 11:35 AM IST

पानी हमारे शरीर के लिए बेहद आवश्यक है। भरपूर मात्रा में पानी पिया जाए तो इससे कई तरह की बीमारियां दूर सकती हैं। पानी पीने के 5 नियमों को अपनाकर आप अपने शरीर को तंदुरुस्त बनाए रख सकते हैं।

Rules to Drink Water: अच्छी सेहत के लिए अपनाएं पानी पीने के ये 5 नियम, कई बीमारियों से भी मिलेगी मुक्ति

पानी हमारे शरीर के लिए बेहद आवश्यक होता है। पानी की मात्रा कम होने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या उत्पन्न हो जाती है। यदि आप पानी को सही तरीके से इस्तेमाल करें, तो आप अपने शरीर को हमेशा तंदुरुस्त बनाएं रख सकते हैं। आज हम आपको पानी पीने के 5 नियमों को बताने वाले हैं, जिसको अपनाकर आप स्वस्थ रह सकते हैं। तो आइए जानें पानी पीने के 5 नियम कौन-कौन से हैं।

ये हैं पानी पीने के 5 नियम

1. खाना करते समय और खाना खाने के 30 से 40 मिनट तक पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। भोजन करते समय पानी पीने से शरीर में मोटापा और कब्ज जैसी शिकायत हो जाती है। किसी भी प्रकार का गर्म भोजन करते समय या खीरा, तरबूजा खाने के तुरंत बाद पानी बिल्कुल ना पिएं। यदि आप इस नियम को अपनाएं, तो आप हमेशा तंदुरुस्त रह सकते हैं।

2.  सुबह के समय ठंडा पानी बिल्कुल ना पिएं। सुबह गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएं। इसे पीने से पेट की चर्बी कम होती है और मोटापा कम करने में मदद मिलती है।

3. व्यायाम करने के तुरंत बाद पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। व्यायाम करने से कुछ समय पहले पानी पी सकते हैं। ऐसा करने से मांसपेशियों में एनर्जी आती है और शरीर जल्दी थकता नहीं है।

4. खड़े होकर पानी कभी नहीं पीना चाहिए। खड़े होकर पानी पीने से शरीर के ज्वाइंट वाले हिस्से कमजोर हो जाते हैं। यदि आप इस नियम को अपनाएं, तो आप अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।

5. यदि आपके शरीर में दस्त या उल्टी जैसी समस्या उत्पन्न हो रही हो, तो सादा पानी ना पिएं। पानी में नमक और चीनी मिलाकर पिएं।

End of Article