Benefits of Curd: दही सेहत के लिए कई मायनों में उपयोगी होता है। दही का तासीर ठंडा होता है, जो गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने का काम करता है। इसके साथ ही दही में मौजूद बैक्टीरिया मेटाबॉलिज्म को अच्छा बनाए रखता है। दही के सेवन से पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है, साथ ही पाचन शक्ति भी मजबूत बनी रहती है। इतनी खूबियों से भरे दही का सेवन करने का एक उचित समय होता है। अक्सर रात को दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। चलिए जानते हैं रात को दही के सेवन से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं-
पाचन को बिगाड़ सकता है दही
दही पाचन को अच्छा बनाए रखने में फायदेमंद होता है, अगर इसका सेवन दिन में किया जाए तो। रात में दही का सेवन पाचन को बिगाड़ सकता है। दरअसल, दही को पचाने के लिए ऊर्जा की जरूरत पड़ती है और रात में लोग अक्सर खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं, जिससे पाचन खराब हो सकता है।
सर्दी जुकाम और जोड़ों में दर्द
रात में दही खाने से सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है, क्योंकि दही का तासीर ठंडा होता है। इसलिए गर्मी के मौसम में भी रात को दही खाने से बचना चाहिए।

रात में दही खाने से जोडों के दर्द की समस्या भी हो सकती है। इसलिए जिन लोगों को पहले से घुटने या जोडों में दर्द की समस्या होती है, उन्हें रात में दही खाने से बचना चाहिए।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह के ब्यूटी रुटीन से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

