Healthy Diet Tips : चिकन के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना हो सकती हैं गंभीर समस्याएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2022, 07:25 PM IST

Some Healthy Diet Tips : चिकन के साथ कुछ स्वादिष्ट चीजों के सेवन से बचना चाहिए। इस तरह की चीजों का सेवन करने से शरीर को नुकसान होने की संभावना होती है। अगर आप चिकन के साथ इन चीजों का सेवन करते हैं, तो स्किन पर सफेद दाग, पाचन की समस्याएं हो सकती हैं।

Healthy Diet Tips : चिकन के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना हो सकती हैं गंभीर समस्याएं

Tips for Healthy Diet : नॉनवेज खाने वालों के लिए चिकन पसंदीदा फूड होता है। इसके साथ लोग कई तरह की चीजों को मिक्स करके खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई ऐसी चीजें हैं, जिसके साथ चिकन का सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां, अगर आप इन चीजों का सेवन चिकन के साथ करते हैं, तो इससे पाचन से संबंधित परेशानी हो सकती है। साथ ही शरीर में अन्य तरह की समस्याएं जैसे- सफेद दाग, बहदजमी, उल्टी इत्यादि परेशानी होने की आशंका काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इस परेशानियों से बचने के लिए चिकन के साथ हमें दूध, दी, मछली जैसे आहार का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपके सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

चिकन के साथ इन चीजों का न करें सेवन

दूध के सेवन से बनाएं दूरी - चिकन के साथ दूध का सेवन कभी भी नहीं करना चाहिए। दरअसल, दूध और चिकन में लगभग समान पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। दूध और चिकन का एक साथ सेवन करने से शरीर पर रिएक्शन हो सकता है, जिसकी वजह से स्किन पर सफेद दाग-धब्बों की परेशानी हो सकती है। इसलिए कई हेल्थ एक्सपर्ट चिकन के साथ दूध न खाने की सलाह देते हैं।

चिकन के साथ न खाएं दही -  हम में से कई लोग चिकन के साथ दही खाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी यह गलती अनजाने में कर रहे हैं, तो आज से इस आदत को बदल दें। जी हां, चिकन के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, चिकन का सेवन करने से पेट में गर्मी आती है। वहीं, दही का सेवन करने से पेट को ठंडक मिलती है। दोनों ही आहार विपरीत तासीर वाले होते हैं, ऐसे में दोनों का एक साथ सेवन करने से पाचन क्रिया पर बुरा असर डाल सकता  है। इसलिए चिकन और दही का एक साथ सेवन करने से बचें।

मछली का चिकन के साथ न करें सेवन - चिकन के साथ भूलकर भी मछली का सेवन न करें। इन दोनों ही आहार में प्रोटीन होता है। ऐसे में दोनों का एक साथ सेवन करने से आपके शरीर में हाई प्रोटीन हो सकता है, जिसकी वजह से पाचन से जुड़ी परेशानी होने की संभावना होती है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article