Kidney Problems From Red Meat: किडनी शरीर की सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं। किडनी हमारे खून को साफ कर शरीर से गंदगी को साफ करती है। इसके अलावा शरीर का तापमान सही रखने, रेड ब्लड सेल्स को बनाने व हड्डियों को मजबूत करने के लिए भी किडनी का विशेष योगदान है। इसलिए डॉक्टर भी शारीरिक स्वास्थ्य के लिए किडनी को स्वस्थ और सेहतमंद रखने की सलाह देते हैं और ऐसी चीजों के सेवन से परहेज करने के लिए कहते हैं जो शरीर को किसी भी तरह से नुकसान न पहुंचाए, लेकिन खाने के शौकीन कुछ लोग खाते वक्त किसी भी चीजों से परहेज नहीं करते हैं। स्वाद लेने के लिए कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं जिसका असर किडनी पर पड़ता है। ऐसे ही कई फूड हैं जिनके सेवन से किडनी खराब होने का डर बना रहता है। यही नहीं किडनी काम करने तक बंद कर देती है। ऐसे में इन चीजों के सेवन से दूरी बना लेना चाहिए। आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में जो आपके शरीर को काफी नुकसान पहुंचा सकता है।
न करें शराब का सेवन
शराब का सेवन शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है यह तो हम सब जानते हैं। कुछ लोगों को शराब की लत लगी होती हैं। शराब किडनी के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक है। शराब का जरूरत से ज्यादा सेवन व्यक्ति की किडनी खराब कर सकता है। किडनी के साथ-साथ इसका असर दिमाग पर पड़ता है। शराब का ज्यादा सेवन करने से मस्तिष्क का विकास व सोचने समझने की क्षमता कम हो जाती है।
नमक का न करें ज्यादा सेवन
ज्यादा नमक का सेवन भी शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है। नमक में सोडियम होता है। इसकी सही मात्रा थायराइड हार्मोन को संतुलित रखने का काम करती है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन शरीर को नुकसान भी पहुंचाती है। कोशिश करें कि अगर आप नमक में सेंधा नमक का इस्तेमाल कर रहे हैं तो वह आपके शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद व सुरक्षित है।
रेड मीट से रहें दूर
इन्हीं में से एक रेड मीट। रेड मीट के फायदे तो काफी सुने होंगे, लेकिन इसके नुकसान भी बहुत है। लाल मांस में प्रोटीन की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। इसका ज्यादा सेवन करने से कैंसर होने का डर होता है। लाल मांस को पचाने में हमारा शरीर काफी वक्त लगाता है। जिस वजह से इसका दबाव किडनी में भी पड़ता है। इसके ज्यादा सेवन करने से किडनी के खराब होने का डर बना रहता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

