देश

WCOG 2026: भारत में पहली बार गैस्ट्रो का ग्लोबल महामंच, जेपी नड्डा ने गिनाईं हेल्थ सेक्टर की बड़ी उपलब्धियां

देश में करीब 1.86 लाख आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं, जहां 30 साल से अधिक उम्र के लोगों में हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और मुंह, स्तन व सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की जा रही है।

Image

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा

भारत में पहली बार World Congress of Gastroenterology (WCOG 2026) का आयोजन किया जा रहा है। चार दिवसीय यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को सम्मेलन को संबोधित करते हुए देश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी दी।

नड्डा ने कहा कि सरकार अब इलाज के साथ-साथ बीमारी की रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली पर भी जोर दे रही है। देश में करीब 1.86 लाख आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं, जहां 30 साल से अधिक उम्र के लोगों में हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और मुंह, स्तन व सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की जा रही है।

1990 से 2023 के बीच भारत में मातृ मृत्यु में 86 फीसदी की कमी आई

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 1990 से 2023 के बीच भारत में मातृ मृत्यु में 86 फीसदी की कमी आई है। इसी अवधि में पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु में 79 फीसदी और नवजात मृत्यु में 70 फीसदी की कमी दर्ज की गई। संस्थागत प्रसव भी 2015-16 के 79 फीसदी से बढ़कर करीब 90 फीसदी हो गया है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 60 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य कवरेज दिया जा चुका है। योजना में प्रति परिवार सालाना 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर मिलता है। 70 वर्ष से अधिक उम्र के करीब 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को भी योजना में शामिल किया गया है। अब तक योजना के तहत 13 करोड़ से ज्यादा इलाज किए जा चुके हैं।

'देश में 20,149 से ज्यादा जन औषधि केंद्र काम कर रहे हैं'

नड्डा ने बताया कि देश में 20,149 से ज्यादा जन औषधि केंद्र काम कर रहे हैं। इन केंद्रों के जरिए सस्ती जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन पहलों के चलते लोगों पर इलाज का आर्थिक बोझ कम करने में मदद मिली है। सम्मेलन में दुनिया भर से गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, हेपेटोलॉजिस्ट, सर्जन, शोधकर्ता और अन्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन में पाचन तंत्र और लिवर से जुड़ी बीमारियों के इलाज, रिसर्च और नई तकनीक पर चर्चा होगी।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हिमाचल में रसोई पर महंगाई की मार! कामधेनु मंच ने बढ़ाए व्यासधेनु उत्पादों के दाम, दूध ₹4, दही ₹20 और पनीर ₹50 हुआ महंगा

हिमाचल में रसोई पर महंगाई की मार! कामधेनु मंच ने बढ़ाए व्यासधेनु उत्पादों के दाम, दूध ₹4, दही ₹20 और पनीर ₹50 हुआ महंगा

सोनिया बोलीं- राजीव गांधी के साथ रोमांस जादुई था...सास इंदिरा गांधी से कैसा था रिश्ता? खोले निजी जिंदगी के राज

सोनिया बोलीं- राजीव गांधी के साथ रोमांस जादुई था...सास इंदिरा गांधी से कैसा था रिश्ता? खोले निजी जिंदगी के राज

'भारत 1000 नए विमान खरीदने को तैयार', पीयूष गोयल का बड़ा ऐलान; देश में विमानों की भारी कमी दूर करने की तैयारी

'भारत 1000 नए विमान खरीदने को तैयार', पीयूष गोयल का बड़ा ऐलान; देश में विमानों की भारी कमी दूर करने की तैयारी

आज की ताजा खबर, 17 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का दो दिवसीय अमेरिका दौरा आज से, सीएम योगी आज मथुरा से जाएंगे आगरा

आज की ताजा खबर, 17 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का दो दिवसीय अमेरिका दौरा आज से, सीएम योगी आज मथुरा से जाएंगे आगरा

UP समेत 5 राज्यों में चुनावी तैयारी में जुटी कांग्रेस, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; किसे मिली उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी?

UP समेत 5 राज्यों में चुनावी तैयारी में जुटी कांग्रेस, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; किसे मिली उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी?