Health Care Tips: शरीर के अंगों में हो रही है सूजन तो हो जाएं सावधान, इन बीमारियों का है संकेत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2022, 06:51 AM IST

Symptoms Of Serious Illness: हाथ पैरों में चोट की वजह से कई बार शरीर में सूजन आ जाती है, लेकिन अगर यह सूजन बेवजह की है तो आप को सावधान हो जाना चाहिए। शरीर में बिना वजह सूजन आना किसी गंभीर बीमारी का संकेत देता है।

Health Care Tips: शरीर के अंगों में हो रही है सूजन तो हो जाएं सावधान, इन बीमारियों का है संकेत
Photo Credit: Instagram

Swelling In Body: शरीर में कई बार किसी न किसी अंग में सूजन आ जाती है। यह सूजन कई बार चोट लगने की वजह से हो जाती है, लेकिन अगर बिना वजह आपके शरीर में सूजन हो रही है तो आपको सावधान होने की जरूरत है। शरीर के कुछ अंगों में सूजन बीमारी का संकेत देता है। शरीर में होने होने वाली सूजन को देखकर इस बात का पता लगाया जाता है कि किस अंग में परेशानी हो रही है। ऐसे में शरीर में होने वाली सूजन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वरना यह आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती है। कई बार यह सूजन हाथ और पैरों के साथ-साथ चेहरे आंखों के नीचे तक होने लगती हैं। ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। आइए जानते हैं सूजन किन बीमारियों के कारण होती हैं।

हो सकता है थायराइड
यदि बिना किसी वजह से अचानक आपका वजन बढ़ने लगे या हाथ, पैरों व गर्दन के हिस्से में सूजन बढ़ने लगे तो यह थायराइड के लक्षण हो सकते हैं। थायरोक्सिन हार्मोन की कमी के कारण शरीर में सूजन बढ़ती है। आज की लाइफस्टाइल के चलते थायराइड एक आम समस्या है। यह किसी भी उम्र में व्यक्ति को हो सकती है। ऐसे में गले व हाथ पैरों में सूजन थायराइड के लक्षण को बताता है।

हो सकती है किडनी की समस्या
अगर बिना किसी वजह से आपके चेहरे और हाथ पैरों में सूजन बढ़ गई है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह किडनी की समस्या का लक्षण हो सकता है। जब किडनी खराब पदार्थों को बाहर निकालने में असमर्थ होती है तो किडनी से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में शरीर के अंगों में सूजन बढ़ जाती है।

दिल कमजोर होना
शरीर में सूजन आने की एक और वजह दिल कमजोर होना भी होता है। जब दिल कमजोर हो जाता है तो उसकी क्रियाशीलता कम होने लगती है। जिस वजह से शरीर में सूजन आने लगती है। जब दिल ठीक से खून पंप नहीं करता या कमजोर हो जाता है तो आमतौर पर दिल से दूसरे अंग यानी हाथ और पैरों में सूजन नजर आने लगती है। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह बीमारी घातक रूप ले सकती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
 

End of Article