COVID-19 And Erectile Dysfunction: कोरोना से रिकवरी के बाद पुरुषों को ये गंभीर समस्या, हॉन्ग कॉन्ग के डॉक्टर का दावा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2022, 05:52 PM IST

COVID-19 and Erectile Dysfunction : कोरोना से ठीक होने के बाद मरीजों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। इस बीच हॉन्ग कॉन्ग के डॉक्टर ने एक और नया खुलासा किया है। डॉक्टर का कहना है कि कोरोना से ठीक होने के बाद मरीजों को इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या हो रही है।

COVID-19 And Erectile Dysfunction: कोरोना से रिकवरी के बाद पुरुषों को ये गंभीर समस्या, हॉन्ग कॉन्ग के डॉक्टर का दावा

COVID-19 and Erectile Dysfunction : कोरोना के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन डॉक्टर्स और वैज्ञानिक इसे लेकर एक नया खुलासा करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच हॉन्ग कॉन्ग के न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर ट्रेवर ली चुर्क फाई ने एक नया खुलासा किया है। डॉक्टर का कहना है कि हाल ही में कोविड से रिकवर हुए पुरुष में एक विशेष तरह की समस्या देखने को मिल रही है। डॉक्टर ने बताया कि कोविड से रिकवर हुए पुरुष का अंडकोष यानि टेस्टिस सिकुड़ने लगा है और वह इरेक्टाइल डिसफंक्शन की चपेट में आ चुका है। इतना ही नहीं डॉक्टर ली का कहना है कि एक और मरीज में इस तरह की समस्या देखने को मिल रही है। ऐसे में यह पुरुषों के लिए एक चिंता का विषय बन चुकी है। आइए जानते हैं इरेक्टाइल डिसफंक्शन के बारे में- 

इरेक्टाइल डिसफंक्शन क्या है?

इरेक्टाइल डिसफंक्शन एक ऐसी समस्या है, जिसमें पुरुष के अंदर सेक्स करने की इच्छा खत्म होने लगती है। दरअसल, जब पुरुष सेक्सुअल एक्टिविटी के लिए उत्तेजित होता है, तो उन्हें इरेक्शन महसूस होता है। इससे मस्तिष्क के माध्यम से प्राइवेट पार्ट्स में ब्लड सर्कुलेशन तेजी से होने लगता है। लेकिन जब पुरुष इरेक्टाइल डिसफंक्शन से ग्रसित होता है, जो उनमें इरेक्टाइल नहीं होता है।

  • इरेक्टाइल डिसफंक्शन के लक्षण
  • लिंग में किसी तरह की एक्टिविटी न होना।
  • सेक्स की इच्छा खत्म होना।
  • स्ट्रेस महसूस करना।
  • चिंतित महसूस करना।

इरेक्टाइल डिसफंक्शन इलाज

इरेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज इस बात पर निर्भर करता है कि यह समस्या किन कारणों से हुई है। अगर कोविड की वजह से किसी पुरुष को इस तरह की परेशानी हो रही है, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है।

इसके साथ ही कुछ सेक्सुअल थेरेपी और बिहेवियर थेरेपी की मदद से इस समस्या को दूर करने की कोशिश की जा सकती है। वहीं, आयुर्वेद में भी इस परेशानी का इलाज है। साथ ही ध्यान रखें कि कोविड से रिकवर होने के दौरान धूम्रपान और शराब का सेवन न करें। यह आपकी सेक्सुअल क्षमता को खत्म कर सकता है।



(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)




 




End of Article