अपने बच्चों को स्तनपान करवाने वाली महिलाएं भी लगवा सकती हैं कोरोना टीका, जानें गाइडलाइंस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2021, 05:56 PM IST

Guidelines on Corona vaccine For lactating women: कोरोना टीकाकरण से जुड़े नियमों में कुछ अहम बदलावों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मंजूरी, स्तनपान करवाने वाली महिलाएं भी लगवा सकती हैं वैक्सीन...

अपने बच्चों को स्तनपान करवाने वाली महिलाएं भी लगवा सकती हैं कोरोना टीका, जानें गाइडलाइंस

Guidelines on Corona vaccination: कोरोना टीकाकरण से जुड़े कुछ नियमों को लेकर जानकारी सामने आई है बताया जा रहा है कि इन बदलावों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मंजूरी मिल गई है।अब अपने बच्चों को स्तनपान करवाने वाली महिलाएं भी कोरोना टीका लगवा सकती हैं, इसे लेकर नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन फॉर कोविड 19 (NEGVAC) ने सुझाव दिए थे। 

बताया जा रहा है कि अब सभी स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए COVID-19 टीकाकरण की सिफारिश की जाती है।COVID-19 टीकाकरण से पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट (RAT) द्वारा वैक्सीन प्राप्तकर्ताओं की स्क्रीनिंग की कोई आवश्यकता नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा स्वीकार किए गए NEGVAC की नई सिफारिशें-

  • NEGVAC की नई सिफारिशों के अनुसार, बीमारी से उबरने के बाद COVID19 टीकाकरण को 3 महीने के लिए टाल दिया जाएगा
  • यदि पहली खुराक के बाद COVID से संक्रमित हो, तो दूसरी खुराक को COVID-19 बीमारी से ठीक होने के बाद 3 महीने के लिए टाल दिया जाएगा
  • सभी स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए COVID-19 टीकाकरण की सिफारिश की गई
  • COVID19 टीकाकरण से पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट (RAT) द्वारा वैक्सीन प्राप्तकर्ताओं की कोई स्क्रीनिंग नहीं

    कोरोना होने पर वैक्सीन कब लगवानी है पहली डोज लेने के बाद कोरोना हो गया तो क्या करना है इसको लेकर लोगों में मन में काफी शंकाएं थीं जिन्हें दूर करने का प्रयास किया गया है।

End of Article