Prone Position: अगर आक्सीजन स्तर कम हो तो डरे नहीं, प्रोन पोजिशन से मिलेगी मदद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 24, 2021, 10:31 AM IST

अगर आप को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है तो उसमें प्रोनिंग पोजिशन कारगर हो सकती है। यहां पर हम प्रोनिंग के बारे में बताएंगे।

Prone Position: अगर आक्सीजन स्तर कम हो तो डरे नहीं, प्रोन पोजिशन से मिलेगी मदद

नई दिल्ली। भारत इस समय कोरोना के दूसरे लहर का सामना कर रहा है। देश के अलग अलग शहरों में अस्पताल खुद ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी का सामना कर रहे हैं तो मरीजों की सांस उखड़ी पड़ी है। दरअसल जिन मरीजों का ऑक्सीजन का स्तर 80 से नीचे हैं उन्हें आक्सीजन की सख्त दरकरार है। इन सबके बीच अगर आपका आक्सीजन का स्तर 90 से 94 के बीच है तो आप घर पर ही कुछ खास व्यायाम के जरिए ऑक्सीजन लेवल को मेंटेन कर सकते हैं। यहां पर हम प्रोनिंग पोजिशन के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप ऑक्सीजन के स्तर को मेंटेन कर सकते हैं। 

यह है तरीका
प्रोन पोजिशन में कोई भी शख्स पेट के बल लेट सकता है। पेट के बल लेटते समय से उसे एक तकिया माथे के ऊपर , दो तकिया चेस्ट के नीचे और एक तकिया घुटने के पास होना चाहिए। इसके बाद तेज सांस लेना चाहिए। इससे फायदा यह होता है कि फेफड़े में पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन पहुंचती है और शरीर में आक्सीजन का स्तर मेंटेन हो जाता है। ऐसा करने पर किसी भी शख्स को ऑक्सीजन के लिए तुरंत अस्पताल या सिलेंडर की जरूरत नहीं होती है। 

End of Article