Arjun Ki chaal Benefits (अर्जुन की छाल के फायदे): खराब लाइफस्टाइल, खान पान की बिगड़ी हुई शैली, तनाव व अन्य तरह के कई सारे विकारों के कारण इन दिनों डायबिटीज से लेकर दिल की और हड्डी आदि की बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी घर बैठे कोई इलाज करना चाहते हैं, तो आयुर्वेद के मुताबिक एक खास पेड़ की छाल का इस्तेमाल आपके लिए बड़ा ही काम का हो सकता है। आयुर्वेद में पेड़-पौधों को बहुत फायदेमंद बताया गया है, ऐसे में अगर आप शक्कर, दिल की बीमारी या पाचन संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं। तो अर्जुन के पेड़ की छाल का सेवन आपके लिए जबरदस्त हो सकता है। न केवल ये बल्कि अर्जुन की छाल का काढ़ा कई अन्य बीमारियों की छुट्टी करने में सक्षम है। यहां देखें अर्जुन की छाल के फायदे, अर्जुन की छाल कैसे खाएं, डायबिटीज के घरेलू नुस्खे इन हिंदी।
Arjun Ki Chaal Benefits in Hindi, अर्जुन की छाल के फायदे
डायबिटीज नियंत्रण
डायबिटीज की दिक्कत को अगर कंट्रोल में रखना है तो आपके लिए अर्जुन की छाल का सेवन काफी अच्छा हो सकता है। दरअसल इस पेड़ की छाल में बहुत ही खास प्रकार के एंजाइम्स पाए जाते हैं, जो एंटीडायबिटीक गुणों का संचार करते हैं। अर्जुन की छाल में मिलने वाले ये एंजाइम्स किडनी और लीवर की काम करने की क्षमता भी बढ़ा देती है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है।
दिल की बीमारियां
हार्ट हेल्थ को दुरुस्त रखना है, तो उसमें भी अर्जुन की छाल बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। आप अर्जुन की चाय या काढ़ा पीकर अपने शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं।
हड्डियों की सेहत
कमजोर हड्डियों से छुटकारा पाना है, तो ऐसे में भी अर्जुन के पेड़ की छाल फायदेमंद हो सकती है। अर्जुन की छाल को बहुत ही चमत्कारी माना जाता है, जो हड्डियों के दर्द से लेकर कमजोर तक झटपट सही कर देती है। आप अर्जुन की छाल का सेवन दूध के साथ या चाय व काढ़ा बनाकर भी कर सकते हैंय़
सर्दी खांसी से राहत
सर्दी खांसी से राहत पाना चाहते हैं, तो भी निजात के लिए अर्जुन की छाल का सेवन बेहतरीन हो सकता है। इस पेड़ की छाल में छाती में जमे कंजेशन को दूर करने के गुण होते हैं जो फेफड़ों को स्वस्थ्य रखता है और इसी के साथ साथ ये कई श्वसन संबंधित दिक्कतें भी दूर करता है।
पेट की दिक्कत
पाचन संबंधित दिक्कतों को दूर करने में भी अर्जुन की छाल का उपयोग बढ़िया माना जाता है। आप अर्जुन की छाल को पानी में उबालकर सेवन करें जिससे सारी बीमारियां एकदम छूमंतर हो जाएंगी।
