Yoga Benefits In Childhood: हम सभी जानते हैं कि बचपन में शरीर लचीला और मन जिज्ञासु होता है। ऐसे समय पर बच्चों के लिए योग शुरू कराना उनके पूरे विकास के लिए बेहद फायदेमंद होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, योग से बच्चों की एकाग्रता, आत्मविश्वास, भावनात्मक स्थिरता और शारीरिक मजबूती बढ़ती है। खेल और कहानियों के साथ किए गए योगासन बच्चों को आकर्षित करते हैं और उन्हें स्वस्थ आदतों से जोड़ते हैं। चलिए जानते हैं बचपन से ही बच्चों को कौन से योग करा सकते हैं और इनके जबरदस्त फायदे...
बच्चों के लिए योग के फायदे - Bachchon Ke liye Yoga Ke Fayde
बालासन
बालासन बच्चों के लिए बेहद प्रभावी आसन माना जाता है। इसे करने से मन शांत होता है, शरीर लचीला बनता है और पाचन तंत्र बेहतर रहता है। बच्चे जब आगे झुककर माथा जमीन पर टिकाते हैं तो दिनभर की थकान कम होती है और नींद भी अच्छी आती है।
वृक्षासन
वृक्षासन बच्चों के मानसिक और शारीरिक संतुलन को सुधारने में मदद करता है। यह आसन पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करता है और बच्चों के अंदर एकाग्रता, स्थिरता और आत्मविश्वास विकसित करता है। नियमित अभ्यास से उनके शरीर का नियंत्रण भी बेहतर होता है।
ताड़ासन
ताड़ासन बच्चों की ग्रोथ के लिए विशेष रूप से उपयोगी माना जाता है। इस आसन को रोज करने से रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है और पूरे शरीर में हल्का खिंचाव आता है, जो लंबाई बढ़ाने में मदद करता है। यह बच्चों के शरीर को सही मुद्रा देना भी सिखाता है।
भुजंगासन
कोबरा पोज के नाम से प्रसिद्ध भुजंगासन बच्चों में ऊर्जा और मजबूती बढ़ाने का एक सरल तरीका है। इसे करने से पीठ और पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, तनाव घटता है और संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर होता है।
भ्रामरी प्राणायाम
भ्रामरी प्राणायाम बच्चों में मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने के लिए उत्कृष्ट अभ्यास है। इसकी धीमी गूंज जैसी ध्वनि तनाव कम करती है, नींद सुधारती है और याददाश्त को मजबूत बनाती है। नियमित अभ्यास से बच्चा भावनात्मक रूप से भी स्थिर होता है।
बच्चे भी वयस्कों की तरह कई भावनात्मक और मानसिक अवस्थाओं से गुजरते हैं। ऐसे में योग उन्हें आत्मसम्मान, सकारात्मक सोच और जीवन के प्रति स्वस्थ दृष्टिकोण विकसित करने में मदद करता है।
Inputs: IANS
