हेल्थ

Yoga 2024: घंटों लैपटॉप पर काम करने से आंखों की रोशनी हो रही कम, तो बस 10 मिनट में करें ये योगासन, बाज जैसी तेज हो जाएगी नज़र

Yoga 2024: इन दिनों ज्यादातर लोग आंखों से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। आंखों की रोशनी कम होने का असल कारण है घंटों लैपटॉप पर काम करना या टीवी देखने। बच्चे, बूढ़े और जवान सभी लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो घर पर ही आप ये योगासन कर सकते हैं।

Image

Yoga Poses For Eyesight

Yoga 2024: आंख हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक होता है। इनकी मदद से ही हम दुनिया को अपने तरीके से देख पाते हैं। इसलिए आंखों की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। इन दिनों घंटों लैपटॉप पर काम करने या मोबाइल स्क्रीन के सामने बैठे रहने, या टीवी देखने से आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो रही है। इसके अलावा खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से भी आंखों से जुड़ी समस्याएं हो रही है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए लोग दवाओं या आई ड्रॉप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि योगासन की मदद से आप अपने आंखों की रोशनी को तेज बना सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे योग के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप डेली रूटीन में शामिल कर आंखो की रोशनी बढ़ा सकते हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए करें ये योगासन

त्राटक

यह योग आंखों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से इस योग को करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। इस योग को करने के लिए किसी खास वस्तु पर बिना आंख छपकाए टकटकी लगाए देखना होता है। इसे रोजाना एक सीमित समय के लिए करें।

हलासन

इस योग को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर लेट जाएं। फिर हाथों को शरीर के पास रखें और हथेलियां को जमीन की तरफ रखें। अब सांस लेते हुए पैरों को धीरे-धीरे उठाएं और और 90 डिग्री का कोण बनाएं। फिर सांस लेते हुए धीरे-धीरे पैरों के पंजों को जमीन से छूने की कोशिश करें।

सर्वांगासन

यह योगासन आंखों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इस योग को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद अपने पैरों को ऊपर उठाने की कोशिश करें। इसके बाद पैर को सीधा रखते हुए अपने हाथों से कमर को सहारा दें। इस स्थिति में 30-50 सेकेंड के लिए रहें। फिर वापस से पहले वाले पोजिशन में आ जाएं।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article