एक्सप्लेनर्स

एयर इंडिया प्लेन क्रैश में एकलौते जिंदा बचे शख्स की कहानी, कैसे मौत को छूकर टक से वापस आ गए विश्वास कुमार रमेश

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया के यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से अब तक 265 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एकलौते बचे शख्स का पीएम मोदी ने अहमदाबाद स्थित अस्पताल में हालचाल जाना। इस शख्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें खून से सनी शर्ट पहने हुए एक शख्स को दुर्घटनास्थल से जाते हुए दिखाया गया है।

Image

विमान हादसे में एकलौते जिंदा बचे विश्वास कुमार रमेश

Photo : PTI

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया के यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से अब तक 265 लोगों की मौत हो गई। इस यात्री विमान में दो पायलट, केबिन क्रू के 10 सदस्य समेत 242 लोग सवार थे जिसमें से 241 लोगों की मौत हो गई। महज एक ही शख्स जिंदा बचे जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

PM मोदी ने विश्वास का जाना हालचाल

वायरल वीडियो में खून से सनी शर्ट पहने दुर्घटनास्थल से जाता हुआ शख्स भारतीय मूल का एक ब्रिटिश नागरिक है जिसकी पहचान विश्वास कुमार रमेश के रूप में हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती विश्वास कुमार रमेश से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

'...30 सेकंड बाद आई जोरदार आवाज'

एकलौते जिंदा बचे शख्स ने अस्पताल में दिए गए एक इंटरव्यू में बताया कि उड़ान भरने के 30 सेकंड बाद एक जोरदार आवाज आई और फिर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह सब बहुत तेजी से हुआ। विश्वास कुमार रमेश अपने परिजनों से मुलाकात के लिए भारत आए थे और अपने भाई संग ब्रिटेन लौट रहे थे, जो दूसरी कतार में बैठा था। हालांकि, उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उनका भाई बच पाया या नहीं।

Vishwash Kumar Ramesh

विमान हादसे में एकलौते जिंदा बचे विश्वास कुमार रमेश से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की मुलाकात

इंग्लैंड के लीसेस्टर में संवाददाताओं से बात करते हुए विश्वास के चचेरे भाई अजय वल्गी ने बताया कि उनके भाई ने अपने परिवार को फोन करके सुरक्षित होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्वास अपने भाई और अन्य सभी मृतकों को लेकर दुखी हैं।

जल्द ठीक हो जाएंगे विश्वास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक डॉक्टर ने बताया कि विश्वास बहुत गंभीर स्थिति में नहीं हैं और उन्हें अगले कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। अहमदाबाद सिविल अस्पताल में प्रोफेसर और सर्जरी प्रमुख डॉ. रजनीश पटेल ने कहा कि तस्वीरों में उनके शरीर से थोड़ा खून बहते हुए दिखाई दे रहा है, लेकिन उन्हें बहुत ज्यादा चोट नहीं आई है। उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया है, उन्हें कोई परेशानी नहीं है।

विश्वास का बोर्डिंग पास भी हो रहा वायरल

विश्वास के बोर्डिंग पास की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसके मुताबिक, वह विमान की 11ए सीट पर विमान के बाएं पंख के ठीक सामने स्थित आपातकालीन द्वार के पास बैठे हुए थे। हालांकि, टाइम्स नाउ नवभारत वायरल हो रहे बोर्डिंग पास की पुष्टि नहीं करता है।

Vishwash Kumar Ramesh Boarding Pass

विमान हादसे में एकलौते जिंदा बचे विश्वास कुमार रमेश का बोर्डिंग पास

'जाको राखे साइयां मार सके न कोय...' यह कहावत विश्वास के मामले में एकदम सही साबित होती हुई दिखाई दे रही है। कई एक्सपर्ट तो हादसे में बचे विश्वास की तस्वीर देखकर चौंक गए, क्योंकि विश्वास विमान के उस हिस्से में बैठे हुए थे जहां बैठा शख्स शायद ही किसी दुर्घटना में बच पाए, लेकिन आप सभी लोगों ने अब तक विश्वास की तस्वीरें तो देख ही ली होंगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article